फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Several tasks, including property registration and mutation, have stalled; the Roghi Khap has extended its support to the strike.

Hisar News: रजिस्ट्री और इंतकाल समेत कई काम अटके, हड़ताल को रोघी खाप ने दिया समर्थन

Fri, 28 Aug 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार Updated Fri, 28 Aug 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
Several tasks, including property registration and mutation, have stalled; the Roghi Khap has extended its support to the strike.
मांगों के लिए नारेबाजी करके रोष जताते पटवारी। संवाद - फोटो : मांगों के लिए नारेबाजी करके रोष जताते पटवारी। संवाद
हांसी। रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर हरियाणा के पटवारी और कानूनगो की अनिश्चितकालीन हड़ताल आठवें दिन भी जारी रही। ऑनलाइन राजस्व पोर्टलों की तकनीकी खामियों, डिजिटल क्रॉप सर्वे के अतिरिक्त कार्य और अन्य लंबित मांगों को लेकर कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं।
विज्ञापन

हड़ताल के कारण तहसीलों में राजस्व संबंधी कामकाज प्रभावित हो रहा है और लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। रोघी खाप ने भी कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया है। खाप सदस्य सुनील कुमार ने कहा कि खाप कर्मचारियों की जायज मांगों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन

पटवारी और कानूनगो के कार्यालयों में उपलब्ध नहीं होने से रजिस्ट्री, इंतकाल, आय एवं जाति प्रमाण पत्र, भूमि पैमाइश तथा दस्तावेजों से जुड़े कई जरूरी कार्य प्रभावित हैं। दूर-दराज के गांवों से तहसीलों में पहुंचे लोगों को कर्मचारियों के हड़ताल पर होने के कारण वापस लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटवारी एवं कानूनगो एसोसिएशन के जिला सचिव धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि सरकार ने पटवारियों को डिजिटल क्रॉप सर्वे का अतिरिक्त कार्य सौंप दिया है। पटवारियों का मुख्य कार्य राजस्व संबंधी मामलों का निपटारा करना है। अतिरिक्त कार्यभार से नियमित काम प्रभावित हो रहा है। उन्होंने नए सरकारी सॉफ्टवेयर की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि ऑनलाइन राजस्व पोर्टल में कई तकनीकी खामियां हैं।
उन्होंने बताया कि भूमि पैमाइश के लिए सरकार ने आधुनिक मशीनें उपलब्ध कराई हैं लेकिन कानूनगो को इनके संचालन का उचित प्रशिक्षण नहीं दिया गया है। इससे मशीनों के इस्तेमाल में दिक्कत आ रही है।

कर्मचारी नेताओं ने चेतावनी दी कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा। दो दिन की सांकेतिक हड़ताल के बाद भी सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ। अब राज्य यूनियन की मुख्य बॉडी बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगी। सरकार ने जल्द समाधान का आश्वासन दिया है। रोघी खाप सदस्य सुनील कुमार ने कहा कि खाप कर्मचारियों की जायज मांगों के साथ खड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed