फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Cow servants got angry after seeing the slaughtered cows in the cattle shed, police team reached the spot.

Hisar News: पशुबाड़े में कटे हुए गोवंश को देख भड़के गो सेवक, पुलिस टीम पहुंची मौके पर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jan 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Cow servants got angry after seeing the slaughtered cows in the cattle shed, police team reached the spot.
हांसी ट्रॉली से मृतक गोवंश को उतारते हुए गो सेवक।
हांसी। चार कुतुब मोहल्ला में एक पशुबाड़े के अंदर कटे हुए गोवंश देखकर गोसेवक भड़क गए। इस दौरान गोसेवकों ने जमकर हंगामा किया, उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के आने के बाद भी गोसेवक शांत नहीं हुए। कुछ देर बाद डीएसपी धीरज कुमार भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

डीएसपी ने भी गोसेवकों को समझाने का प्रयास किया। गोसेवकों ने आरोप लगाया कि इस पशुबाड़े में अवैध रूप से गाय काटी जाती हैं। उन्होंने कहा कि बाड़े में गायों के कंकाल भी यहां पड़े हैं। गोसेवकों ने आरोप लगाया कि इस पशुबाड़े में अवैध रूप से जिंदा गोवंश भी काटे जाते हैं। लेकिन जिंदा गोवंश काटे जाने के कोई पुख्ता प्रमाण बाड़े से बरामद नहीं हुए। गोसेवकों ने डीएसपी धीरज कुमार से मांग की कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन



बता दें कि हांसी चार कुतुब मोहल्ला में दरगाह के पीछे एक पशुबाड़े में शनिवार सुबह करीब 11:30 बजे कुछ गोसेवकों ने मृत पशुओं को कटे हुए देखा। जब गोसेवक राहुल गांधी, सचिन, रिंकू, अनिल व रोहित बाड़े के अंदर पहुंचे, तो वहां मौजूद दो-तीन लोग मौके से चले गए। इसके साथ ही ट्रैक्टर में लेकर आए दो मृत पशुओं को छोड़कर भी चालक फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएसपी धीरज कुमार ने कहा कि गोरक्षा दल के सदस्यों की मांग है कि मृतक गोवंश की या तो दाह संस्कार की प्रक्रिया हो या उनको दफनाया जाए मृतक गोवंश को काटा ना जाए। वह नगर परिषद के अधिकारियों व एसडीएम से इस मामले में बातचीत करेंगे। उन्होंने मौके का निरीक्षण किया है, वहां पर गोवंश के कंकाल मिले हैं।


सरकार मृतक गोवंश को दबाने की दे जगह
मौके पर पहुंचे बजरंग दल के सदस्य भूपेंद्र राठौड़ ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि मृतक गोवंश को दबाने की जगह देनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जींद में भी ऐसा ही मामला सामने आया था। मृतक गोवंश को काटा नहीं जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार इसके लिए मृतक गोवंश का दाग देने के लिए मशीन उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed