फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   Countdown begins... E-city bus will be available every half hour, fare for Mukalan is Rs 25

Hisar News: काउंटडाउन शुरू...हर आधे घंटे बाद मिलेगी ई-सिटी बस, मुकलान का किराया 25 रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Countdown begins... E-city bus will be available every half hour, fare for Mukalan is Rs 25
रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन से बातचीत करते दिल्ली से पहुंची कंपनी के अ​धिकारी। संवाद
हिसार। शहर में ई-सिटी बसों के चलने का काउंटडाउन शुरू हो गया है। बसें 26 जनवरी से चलनी हैं। इसे देखते हुए रोडवेज के अधिकारी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे हैं। मंगलवार को डिम्ट्स (दिल्ली इंटीग्रेटेड मल्टी-मॉडल ट्रांजिट सिस्टम) लिमिटेड कंपनी से आईटी इंचार्ज मनीष गुप्ता और सहायक मनोज चौधरी हिसार बस स्टैंड पहुंचे। उन्होंने रोडवेज महाप्रबंधक डॉ. मंगलसैन से सिटी बस संचालन प्रक्रिया पर लंबी बातचीत की। फिलहाल डाबड़ा और मुकलान रूट पर बसें चलेंगी। इन पर हर आधा घंटे बाद यात्रियों को बस सुविधा मिलेगी। लो फ्लोर वाली हर बस में 42 सीटें होंगी।
विज्ञापन

डिम्ट्स व रोडवेज अधिकारियों की टीम ने जीपीएस से डाबड़ा तक किलोमीटर चेक किए। इस दौरान रास्ते के बीच आने वाले सभी स्टॉपेज देखे गए। एक तरफ का रास्ता 9.1 किलोमीटर निकला। हालांकि बसें कहां-कहां रुकेंगी और हर स्टॉपेज का किराया कितना होगा, इसे बारे में अभी तय नहीं किया है, लेकिन रोडवेज की ओर से हिसार से मुकलान का किराया 25 रुपये फाइनल किया जा चुका है। जबकि हिसार से डाबड़ा का किराया प्रति यात्री 15 से 20 रुपये के बीच रहेगा।
विज्ञापन

रोडवेज महाप्रबंधक मंगलसैन ने बताया कि बसें एक-दो दिन में हिसार डिपो पहुंच जाएंगी। फिलहाल पांच बसों को दो ही रूटों पर चलाया जाएगा। तीन बसों का मुकलान और दो बसों का डाबड़ा रूट पर संचालन किया जाएगा। 26 जनवरी को दो बसों को सजाकर महाबीर स्टेडियम ले जाया जाएगा। वहां मुख्य अतिथि हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना करेंगे। हिसार डिपो में 50 ई-सिटी बसें लाने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच किमी तक 10 रुपये किराया, आगे हर तीन किमी यात्रा पर पांच रुपये बढ़ेंगे
ई-सिटी बस में सफर करने पर पांच किलोमीटर तक का 10 रुपये किराया लगेगा। इससे आगे हर तीन किलोमीटर की यात्रा पर किराये में पांच रुपये की बढ़ोतरी होगी। रोडवेज की ओर से 12 रूट निर्धारित किए गए हैं, लेकिन फिलहाल दो रूटों पर ही बसें चलाईं जाएंगी।
किराये में किसी को नहीं मिलेगी छूट
ई-सिटी बसों में सफर के दौरान किसी को भी किराये में छूट नहीं मिलेगी। हर आयु वर्ग के यात्री को किराया देकर ही सफर करना होगा। चाहे वह किसी विभाग से हो या फिर हैप्पी कार्ड का लाभार्थी। बसों में टिकट काटने के लिए रोडवेज की ओर से 12 परिचालक दिए जा चुके हैं।
सुबह सात बजे से चलेगी बसें
ई- सिटी बसें सुबह सात बजे चलनी शुरू हो जाएंगी। हर आधा घंटे बाद लोगों को बसों की सुविधा मिलेगी। ऐसे में यात्री आरामदायक और सुरक्षित सफर कर सकेंगे। वहीं, ऑटो चालकों को ज्यादा रुपये भी नहीं देने पड़ेंगे।
दोनों ही रूट पर यात्री आवागमन अधिक
रोडवेज की ओर से पहले डाबड़ा और मुकलान के लिए ई-सिटी बसें चलाईं जाएंगी। दोनों ही रूट पर हर स्टाॅपेज पर सवारियां मिलेंगी। ऐसे में रोडवेज को भी आमदनी बढ़ेगी।
दो साल पहले बंद कर दी थी सिटी बसें
नगर निगम की ओर से यात्रियों को सस्ते किराये में यात्रा सुविधा देने के लिए सिटी बसें चलाईं गईं थी। इन बसों में पांच से 10 रुपये किराया था, लेकिन दो साल पहले इन्हें बंद कर दिया गया। इसका फायदा ऑटो-टेंपो चालक उठा रहे थे।
जेबीएम कंपनी के अधिकारियों ने भी किया निरीक्षण
बसें उपलब्ध करवाने वाली जेबीएम कंपनी की ओर से भी अधिकारी पहुंचे और शाम को वर्कशॉप का निरीक्षण किया। टीम ने यहां स्थापित किए गए चार्जर और ट्रांसफार्मर को देखा। इनके साथ स्थानीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

--
एक-दो दिन में पहुंच जाएंगी बसें
दिल्ली से पहुंची टीम ने डाबड़ा तक निरीक्षण किया है। टीम से सिटी बस प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा की। एक-दो दिन के अंदर बसें पहुंच जाएंगी। 26 जनवरी से बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। - डॉ. मंगलसैन, महाप्रबंधक, रोडवेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed