{"_id":"68a77896d54f5d9c0d0e077c","slug":"accused-of-attempted-murder-arrested-hisar-news-c-21-hsr1020-692897-2025-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: हत्या के प्रयास का आरोपी दबोचा
Fri, 22 Aug 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Fri, 22 Aug 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौंद। पुलिस ने वीरवार को हत्या प्रयास के दो साल पुराने मामले में वांछित हांसी के बधावड़ क्षेत्र निवासी दिलबाग उर्फ अज्जू को गिरफ्तार किया है। उसके साथी पांच आरोपी पहले ही दबोचे जा चुके हैं। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान आरोपी से गहनता से पूछताछ की जाएगी।
जांच अधिकारी जय सिंह ने बताया कि यह मामला 24 अगस्त 2023 का है। उस दिन गांव थुराणा निवासी मोनिंद्र उर्फ काली पर जान से मारने की नीयत से हमला किया गया था। मोनिंद्र को गंभीर चोट पहुंचाने के बाद आरोपी दिलबाग और उसके साथी मौके से फरार हो गए थे। इस वारदात के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि दिलबाग उर्फ अज्जू फरार हो गया था।