फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   परमाणु संयंत्र से बेघर होंगे हजारों वन्य प्राणी

परमाणु संयंत्र से बेघर होंगे हजारों वन्य प्राणी

Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
Hisar
Hisar Updated Mon, 31 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल में वन्य प्राणी अभयारण्य बनाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को जागरूकता रैली निकाली और एसडीएम बलजीत सिंह को ज्ञापन साैंपा। ज्ञापन में बड़ोपल के पास बीघड़ होद में अभयारण्य बनाने की मांग की गई। रैली का नेतृत्व अखिल भारतीय जीव रक्षा बिश्नोई सभा के प्रदेशाध्यक्ष रामेश्वर डेलू ने किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रामेश्वर दास डेलू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने गांव काजलहेड़ी और गोरखपुर क्षेत्र की 1500 एकड़ भूमि परमाणु संयंत्र के लिए अधिग्रहीत की है। इस जमीन पर वर्षों से सैकड़ों वन्य प्राणी विचरण करते रहे हैं। संयंत्र बनने से इस क्षेत्र में विचरण करने वाले प्राणियों के अस्तित्व को खतरा उत्पन्न हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि गांव बड़ोपल के पास कम से कम 500 एकड़ जमीन में वन्य प्राणियों की सुरक्षा के लिए अभयारण्य बनाया जाए। उन्हाेंने बताया कि परमाणु संयत्र के लिए अधिग्रहीत की गई जमीन में दुर्लभ प्रजाति के हिरण, चिंकारा, नील गाय, तीतर, साही, सांप भारी तादाद में रहते हैं। उन्हाेंने आरोप लगाया कि सरकार ने जमीन का संयंत्र के लिए अधिग्रहण करते समय वन्य प्राणियों की सुरक्षा बारे कोई अध्ययन नहीं किया। संयंत्र के लिए आने वाले मजदूर मांसाहारी हो सकते हैं, जिससे इस क्षेत्र के वन्य प्राणियों को गंभीर खतरा पैदा हो जाएगा। उन्होंने मांग की कि क्षेत्र मेें विचरण कर रहे दुर्लभ प्रजाति के वन्य प्राणियों की गणना करवाई जाए और उनका रिकार्ड तैयार किया जाए। वन्य प्राणियों की चिकित्सा के लिए क्षेत्र में एक अस्पताल का निर्माण भी किया जाए। रैली में जीव रक्षक संघ के कूष्ण राड़, मास्टर मदनलाल, सत्य रावल, राधेश्याम नाढोड़ी, विनोद डेलू, महेंद्र थालोड़, जोगेन्द्र थापन,जयप्रकाश, रमेश राहड़, राम सिंह, राजाराम, इंद्रराज ज्याणी, राजेंद्र, विक्रम भादू, सुंदर सुथार खाराखेड़ी, पवन, विनोद कड़वासरा, राधेश्याम नागपुर, कुलदीप सिहाग सहित सैकड़ों ग्रामीण शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed