{"_id":"67f1862dc596aa7a92042076","slug":"90-rupees-per-quintal-recovered-from-farmers-for-purchasing-mustard-at-msp-hisar-news-c-21-hsr1020-599249-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: किसानों से एमएसपी पर सरसों खरीद के लिए 90 रुपये प्रति क्विंटल की वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: किसानों से एमएसपी पर सरसों खरीद के लिए 90 रुपये प्रति क्विंटल की वसूली
Sun, 06 Apr 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
Updated Sun, 06 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
हिसार। प्रदेश में जारी सरसों की एमएसपी पर खरीद के दौरान किसानों को चपत लगाई जा रही है। आदमपुर क्षेत्र के खैरमपुर गांव के युवा किसान ने स्टिंग ऑपरेशन करके इसका खुलासा किया है। वीडियो क्लिपिंग में दिखा कि सरसों की खरीद के लिए प्रति क्विंटल 90 रुपये की अवैध वसूली की जा रही है। किसान ने वीडियो और पूरे सबूत जिला प्रशासन को सौंप कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।
लघु सचिवालय के सभागार में समाधान शिविर में सुनवाई के दौरान एसडीएम ज्योति मित्तल को दी शिकायत में खैरमपुर गांव निवासी किसान श्रीभगवान ने बताया कि 31 मार्च को वह मंडी आदमपुर मंडी में अपनी मां राजबाला के नाम मेरी फसल मेरा ब्योरा पर दर्ज कराई गई सरसों की फसल बेचने के लिए पहुंचा था। कार्यालय के बाहर लगे पोस्टर पर लिखे एक कर्मचारी के मोबाइल नंबर पर बात की तो उन्होंने दुकान नंबर 24 में राजेश कुमार से संपर्क करने के लिए कहा। राजेश कुमार ने कहा कि सरसों की फसल को पास करने, आगे बेचने के नाम पर एक क्विंटल पर डेढ़ किलोग्राम के हिसाब से 90 रुपये का सुविधा शुल्क सोसाइटी के कर्मचारियों के लिए देना होगा।
कर्मी ने 24 क्विंटल सरसों के लिए उससे 2,200 रुपये मांगे तो उसने ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद एक अप्रैल को वह दोबारा सरसों बेचने के लिए गया तो राजेश कुमार ने उसकी 41 क्विंटल सरसों पास करने के लिए 3,700 रुपये मांगे। बाद में वह 3,500 रुपये में मान गया जो उसने उसको नकद दे दिए। श्रीभगवान ने बताया कि इस बार उसने पैसे देते हुए की अपने मोबाइल में वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर ली। राजेश कुमार ने दी मंडी आदमपुर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड, मंडी आदमपुर की मुहर लगाकर रिसीविंग की पर्ची भी दी जबकि राजेश कुमार कर्मचारी नहीं है लेकिन उसकी पर्ची के बिना न तो गेट पास मिलता है और न ही सरसों पास होती है और न ही कोई टोकन मिलता है। किसान ने राजेश कुमार के अलावा सभी कर्मचारियों व अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
जब मीडिया कर्मी ने शिकायत में दिए गए नंबर पर बात की तो उन्होंने अपना नाम हनुमान बताया। उसने बताया कि वह किसान भारती सोसायटी का कर्मचारी है। हनुमान ने कहा कि उसने सिर्फ किसान को यह बताया था कि सरसों कहां बिक रही है। मंडी आदमपुर कोऑपरेटिव मार्केटिंग सोसायटी लिमिटेड की प्रबंधक निशा ने कहा कि वीडियो में दिखाई दे रहा कर्मचारी उनकी सोसायटी का नहीं है, इसलिए वे उस पर कोई कार्रवाई नहीं कर सकते।