{"_id":"67646849d3b6c9dc91047990","slug":"4-agencies-applied-to-catch-monkeys-hisar-news-c-21-hsr1005-527952-2024-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hisar News: बंदर पकड़ने के लिए 4 एजेंसियों ने किया आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hisar News: बंदर पकड़ने के लिए 4 एजेंसियों ने किया आवेदन
विज्ञापन
हिसार। नगर निगम की तरफ से बंदर पकड़ने के लिए लगाए गए टेंडर के लिए 4 एजेंसियों ने आवेदन किया है। टेंडर खोलने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। टेंडर अलॉट होते ही एजेंसी शहर से बंदर पकड़ने का काम शुरू कर देगी।
टेंडर की शर्त के अनुसार शहर से पकड़े जाने वाले बंदरों को फिरोजपुर झिरका के अरावली के जंगल में छोड़ा जाएगा। चूंकि अब निगम को वन्य जीव विभाग से बंदर पकड़ने के लिए अनुमति लेने की जरूरत नहीं है तो ठेकेदार कितने भी बंदर शहर से पकड़ सकता है। ठेकेदार जितने भी बंदर पकड़ेगा, निगम उसी के अनुसार उसे भुगतान कर देगा। इससे पहले निगम की तरफ से लगाए गए टेंडर के तहत शहर से 2107 बंदर पकड़े गए थे। संवाद