फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Hisar News ›   22 lakh fraud in the name of sending abroad, two accused arrested

Hisar News: विदेश भेजने के नाम पर 22 लाख की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
22 lakh fraud in the name of sending abroad, two accused arrested
हिसार। विदेश भेजने के नाम पर फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर देकर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने के मामले में आर्थिक अपराध शाखा हिसार ने दो आरोपियों को गुजरात की राजकोट जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सिलीगुड़ी वेस्ट निवासी अजय मोहपाल और नई दिल्ली निवासी विकास के रूप में हुई है।
विज्ञापन

दोनों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान आरोपियों से धोखाधड़ी में इस्तेमाल दस्तावेज, 22 लाख रुपये के लेन-देन, विदेश भेजने के नाम पर बनाए गए नेटवर्क और मामले में शामिल अन्य लोगों के बारे में पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

आर्थिक अपराध शाखा के जांच अधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि 12 जून 2025 को सेक्टर-15 निवासी दिनेश ने शिकायत दी थी कि विदेश भेजने के नाम पर फर्जी अप्वाइंटमेंट लेटर देकर उससे 22 लाख रुपये ठगे गए हैं। शिकायत के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजकोट जेल में बंद मिले आरोपी
जांच के दौरान सामने आया कि मामले में नामजद दोनों आरोपी वर्तमान में गुजरात की राजकोट जेल में बंद हैं। इसके बाद आर्थिक अपराध शाखा की टीम ने न्यायालय से अनुमति लेकर दोनों को प्रोडक्शन वारंट पर राजकोट जेल से हिसार लाकर गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी के अनुसार दोनों आरोपी राजकोट जेल में भी इसी तरह के धोखाधड़ी के मामले में बंद थे।

बिना लाइसेंस कर रहे थे काम
जांच अधिकारी ने बताया कि दोनों के पास विदेश भेजने के काम का कोई लाइसेंस नहीं था। वे किसी अन्य फर्म के जरिये लोगों को विदेश भेजने का काम करते थे। शुरुआत में फर्म ने इनके माध्यम से लोगों को विदेश भिजवाया, लेकिन बाद में फर्म ने इनके साथ भी धोखाधड़ी कर दी। फर्म ने न तो इनके लोगों को विदेश भेजा और न ही उनके रुपये लौटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed