हरियाणा की बड़ी खबरें: हिसार में सड़क हादसा, कार में जिंदा जला चालक और सिरसा में गांधी पार्क के पास मिला भ्रूण
हिसार में बिठमड़ा और सुरेवाला के बीच देर रात एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारण चालक जिंदा जल गया। वहीं हादसे में एक महिला और चार बच्चे घायल भी हुए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा में कोरोना की तीसरी लहर कमजोर हो चली है लेकिन मरीजों की मौतों का सिलसिला जारी है। जनवरी माह में जहां संक्रमण दर 21 प्रतिशत से भी अधिक पहुंच गई थी, वह अब गिरकर पांच से भी नीचे आ गई है लेकिन मौत के मामले रोजाना औसतन 10 आ रहे हैं और मृत्यु दर एक प्रतिशत से अधिक जारी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अन्य गंभीर बीमारियों से पीड़ित और बुजुर्गों की मौत हो रही है। आंकड़ों की बात करें तो जनवरी से 10 फरवरी तक कुल 398 मरीजों की मौत हो चुकी है। अन्य खबरें पढ़ें...
फतेहाबाद: मेला देखने गई नाबालिग लड़की का 3 युवकों ने दिनदहाड़े किया अपहरण, भट्टूं कला की ओर फरार
हरियाणा के फतेहाबाद में जिला मुख्यालय से मात्र तीन किलोमीटर दूर स्थित गांव भोडियाखेड़ा में बाबा रामदेव मंदिर पर मेला देखने गई एक नाबालिग लड़की का बोलेरो सवार तीन युवक अपहरण कर ले गए। दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ रोष है। तीनों युवक लड़की को गाड़ी में डालकर भट्टू कलां की ओर फरार हो गए। पढ़ें विस्तृत खबर...
फतेहाबाद: युवती ने फंदा लगाकर दी जान, दीवार पर लिखा- लव यू पापा-मम्मी, रोना मत मैं फिर से आउंगी...
हरियाणा के फतेहाबाद शहर की नहर कॉलोनी में 29 साल की एक युवती ने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मौत को गले लगाने से पहले लड़की ने पास में ही बेडरूम की दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेजा गया है। अस्पताल में पुलिस फिलहाल बयान दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है। पढ़ें विस्तृत खबर...
सिरसा: गांधी पार्क के पास मिला भ्रूण, नोच रहे थे कुत्ते, राहगीरों ने दी पुलिस को सुचना
हरियाणा के सिरसा जिले में जनता भवन रोड स्थित अनाजमंडी के गांधी पार्क के निकट भ्रूण मिलने से सनसनी फैल गई। भ्रूण को कुत्ते नोच रहे थे। आसपास से गुजर रहे लोगों ने जब इस क्षत-विक्षत हालत में भ्रूण को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भ्रूण को अपने कब्जे में ले लिया। पढ़ें विस्तृत खबर...
हादसा: पेड़ से टकराकर बोलेरो में लगी आग, जिंदा जला चालक, बाल-बाल बची महिला और चार बच्चे
हिसार में बिठमड़ा और सुरेवाला के बीच देर रात एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारण चालक जिंदा जल गया। वहीं हादसे में एक महिला और चार बच्चे घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए उकलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पढ़ें विस्तृत खबर...
पंजाब चुनाव 2022: मतदान से दो दिन पहले डेरा खोलेगा पत्ते, 15 सदस्यीय कमेटी मंथन में जुटी
डेरामुखी गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो मिलने के बाद यूपी और पंजाब विधानसभा चुनाव की सरगर्मियां तेजी से बढ़ी हैं। डेरे की राजनीतिक विंग अब सक्रिय हो गई है और उसकी 15 सदस्यीय कमेटी उम्मीदवारों का फीडबैक लेने में जुट गई है। सूत्रों के मुताबिक पंजाब में मतदान से ठीक दो दिन पहले डेरा अपने पत्ते खोलेगा और फैसला करेगा कि किस पार्टी या उम्मीदवार का समर्थन करना है। उम्मीद है कि इस फैसले से पहले राजनीतिक विंग के पदाधिकारियों की डेरामुखी के साथ बैठक होगी। यह बैठक गुरुग्राम या कहीं और संभावित है। पढ़ें विस्तृत खबर...