{"_id":"6205fec8d4515f5f7128f47b","slug":"one-man-burned-alive-in-car-after-accident-in-hisar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: पेड़ से टकराकर बोलेरो में लगी आग, जिंदा जला चालक, बाल-बाल बची महिला और चार बच्चे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
हादसा: पेड़ से टकराकर बोलेरो में लगी आग, जिंदा जला चालक, बाल-बाल बची महिला और चार बच्चे
Fri, 11 Feb 2022 11:44 AM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी
संवाद न्यूज एजेंसी, उकलाना मंडी
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:44 AM IST
सार
सूचना मिलते ही पुलिस की 112 नंबर मौके पर पहुंची और घायलों को उकलाना के सरकारी अस्पताल में पंहुचाया गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद जली कार।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिसार में बिठमड़ा और सुरेवाला के बीच देर रात एक बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकरा गई। इससे गाड़ी में आग लग गई। आग लगने के कारण चालक जिंदा जल गया। हादसे में एक महिला और चार बच्चे घायल भी हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए उकलाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
नया गांव निवासी 32 वर्षीय भीम सिंह अपनी पत्नी नीलम और तीन बच्चों के साथ टोहाना के समेण गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया था। उनके साथ किसी रिश्तेदार की भी एक लड़की थी। रात को वो समेण से वापस नयागांव आ रहे थे। जब गाड़ी बिठमड़ा और सुरेवाला के बीच पहुंची तो भीम सिंह का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार सभी लोग जख्मी हो गए।
विज्ञापन
इसी दौरान गाड़ी में आग भी लग गई। नीलम गाड़ी से निकल गई और चारों बच्चों को भी निकाल लिया। मगर गाड़ी क्षतिग्रस्त होने के कारण भीम सिंह गाड़ी में ही फंस गया। जलने के कारण भीम सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की 112 नंबर मौके पर पहुंची और घायलों को उकलाना के सरकारी अस्पताल में पंहुचाया गया।
विज्ञापन
शव को पोस्टमार्टम के लिए अग्रोहा भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार नीलम के मामा पक्ष के एक विवाह समारोह में भाग लेने गांव समेण गया था। वहां से रात 12 बजे के बाद वापस लौट रहा था कि सुरेवाला के निकट यह हादसा हो गया।
घायल हुई महिला और बच्चों को सीएचएस उकलाना में दाखिल करवाया गया था। बाद में अग्रोहा में दाखिल किया गया है। महिला को टांग में फ्रैक्चर हुआ है। 2 बच्चों को मामूली चोटें आई हैं, जिनको प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। भीम सिंह के शव को अग्रोहा में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिवार को सौंप दिया गया है।
थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस के डायल 112 गाड़ी को सूचना मिली थी कि बिठमड़ा-सुरेवाला के बीच में एक गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। घायलों को अग्रोहा मेडिकल में दाखिल करवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद युवक के शव को परिवार के हवाले कर दिया है।