{"_id":"2a54605d83a1e774a8e7e57a4852f96c","slug":"young-man-shot-wounded-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को गोली मारी, घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक को गोली मारी, घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहाबाद
Updated Fri, 03 Oct 2014 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भट्टूमंडी में बुधवार रात मामूली कहासुनी को लेकर हुए विवाद में एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया।
विज्ञापन
घायल युवक को उपचार के लिए तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में रेफर कर दिया।
जानकारी के मुताबिक भट्टूकलां निवासी सुनील कुमार पुत्र महेन्द्र सिंह बुधवार देर रात को भट्टूमंडी में रामलीला देखने आया था।
रामलीला स्थल से कुछ दूरी पर धक्का बस्ती निवासी कृष्ण पुत्र इन्द्र सिंह से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस विवाद मेें आरोप है कि कृष्ण ने सुनील पर गोली चला दी।
जिससे वह घायल हो गया। थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि घायल के बयानों के आधार पर पुलिस ने कृष्ण के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307, 323, 34 व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन