{"_id":"6b0086590b9efb7d750b0d4a","slug":"child-scientists-have-unveiled-new-paths-for-the-future-through-technology-and-innovation-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-164985-2026-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बाल वैज्ञानिकों ने तकनीक और नवाचार से दिखाई भविष्य की नई राहें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बाल वैज्ञानिकों ने तकनीक और नवाचार से दिखाई भविष्य की नई राहें
Fri, 20 Nov 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 20 Nov 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में विज्ञान प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षण करते हुए डीईओ, डीएसएस, डीएमएस व अन्य संवाद
फतेहाबाद। जिलास्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने विज्ञान और नई तकनीकों के जरिए भविष्य की चुनौतियों के समाधान प्रस्तुत किए। प्रदर्शनी में आपदा प्रबंधन के मॉडलों ने विशेष ध्यान आकर्षित किया।
नेपाल में आई त्रासदी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने ऐसे मॉडल तैयार किए जिनमें तकनीक के माध्यम से आपदा से पहले लोगों तक चेतावनी पहुंचाने की व्यवस्था दिखाई गई। विद्यार्थियों ने समझाया कि समय रहते अलर्ट मिलने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा सकता है। इससे जान-माल के नुकसान को कम करने में मदद मिलेगी।
पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित प्रदर्शनी में जिले के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने सात विषयों पर मॉडल प्रदर्शित किए। इनमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता, हरित ऊर्जा, स्वदेशी कृषि, ग्रामीण विकास और आपदा प्रबंधन से जुड़े नवाचार शामिल रहे।
विज्ञापन
जिला शिक्षा अधिकारी संगीता बिश्नोई ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रदर्शनी का अवलोकन किया। जिला विज्ञान विशेषज्ञ मुकेश मेहता और खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंचे। जिला गणित विशेषज्ञ रमेश कुमार और समाजसेवी अमर मोंगा सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक भी मौजूद रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों से उनके मॉडलों की कार्यप्रणाली और उपयोगिता के बारे में जानकारी ली।
संगीता बिश्नोई और मुकेश मेहता ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनियां बच्चों को किताबी ज्ञान से आगे बढ़कर प्रयोग करने का अवसर देती हैं। ऐसी गतिविधियों से वैज्ञानिक दृष्टिकोण, नवाचार और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होती है। विद्यार्थियों को नई तकनीकों के माध्यम से समाज और देश की समस्याओं के समाधान तलाशने के लिए प्रेरित किया।
-- -- -- -- --
सात विषयों में इन विद्यार्थियों ने मारी बाजी
- बेहतर जीवन के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता विषय में नहला के लक्ष्य ने प्रथम, भूना के रमन ने द्वितीय और हिजरावां खुर्द के विष्णु वर्मा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। हरित ऊर्जा एवं पर्यावरण संरक्षण में भूना के भजन पंडित प्रथम, करनौली की दीपिका द्वितीय और हिजरावां खुर्द के विशाल तृतीय रहे।
- गणितीय मॉडलिंग एवं संगणकीय चिंतन में पीलीमंदोरी के दिनेश प्रथम, भूना के प्रदीप द्वितीय और करनौली के मनदीप तृतीय रहे। स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं सफाई में भूना के करण ने पहला, हिजरावां खुर्द के अभिषेक ने दूसरा और मनावाली की तनिक्षा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
- स्वदेशी कृषि पद्धतियों में जांडली खुर्द की प्रीति प्रथम, हिजरावां खुर्द के बबलू द्वितीय और नागपुर की सिमरन तृतीय रहीं। ग्रामीण विकास के लिए विज्ञान में भूना के युग श्योराण प्रथम, नाथूवाल के राजपाल द्वितीय और पीलीमंदोरी के मोहम्मद रफी तृतीय रहे।
- आपदा प्रबंधन में हिजरावां खुर्द के विकास ने प्रथम, कुकड़ांवाली के नाहर सिंह ने द्वितीय और पारता के अजय कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।