{"_id":"6b0c6e7f6eb06def9a07b9a8","slug":"the-community-from-five-villages-held-an-akhand-path-uninterrupted-recitation-of-scripture-for-a-good-crop-yield-fatehabad-news-c-127-1-ftb1009-165461-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: फसलों की अच्छी पैदावार के लिए पांच गांवों की संगत ने किया अखंड पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: फसलों की अच्छी पैदावार के लिए पांच गांवों की संगत ने किया अखंड पाठ
Sun, 29 Nov 2026 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Sun, 29 Nov 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
जाखल। क्षेत्र में फसलों की अच्छी पैदावार, किसानों की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना के लिए जाखल खंड के पांच गांवों की संगत ने श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया। रविवार को तीन दिवसीय पाठ के समापन पर भोग की रस्म श्रद्धा और धार्मिक मर्यादा के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर जाखल सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में किसान और श्रद्धालु पहुंचे। उन्होंने गुरु महाराज के चरणों में माथा टेककर क्षेत्र की खुशहाली के लिए अरदास की।
आयोजन की शुरुआत 27 नवंबर शुक्रवार को सुबह नौ बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के श्री अखंड पाठ साहिब के प्रकाश के साथ हुई थी। धार्मिक परंपरा के अनुसार लगातार पाठ किया गया। रविवार सुबह दस बजे भोग की रस्म अदा की गई। इसके बाद सुबह 11 बजे गुरु का लंगर बरताया गया, जिसमें संगत ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
इस धार्मिक आयोजन में जाखल, नडैल, कासिमपुर, उदयपुर और कुदनी हेड गांवों की समूह संगत ने भागीदारी की। किसानों ने अच्छी फसल, क्षेत्र की उन्नति, आपसी भाईचारे और सभी के सुखमय जीवन की कामना की।
किसान लाभ सिंह, बलकार सिंह, नसीब सिंह, जगरूप सिंह, हरविंदर सिंह और रशविंदर सिंह ने बताया कि क्षेत्र की फसलों की सुख-शांति और अच्छी पैदावार के लिए संगत ने मिलकर श्री अखंड पाठ साहिब का आयोजन किया था। उन्होंने कहा कि सामूहिक आयोजन में संगत की भागीदारी धार्मिक आस्था, एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश देती है।