{"_id":"6a6b8e54084c3898f90f7cdb","slug":"waterlogging-on-roads-in-tohana-due-to-rain-fatehabad-news-c-127-1-shsr1019-158351-2026-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बारिश से टोहाना में सड़कों पर जलभराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बारिश से टोहाना में सड़कों पर जलभराव
Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 30 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
भूना रोड पर जमा बारिश का पानी। संवाद
टोहाना। शहर में वीरवार को तेज बारिश के बाद कई प्रमुख मार्गों और निचले इलाकों में पानी भर गया। सड़कों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर दो से तीन फीट तक पानी जमा होने से वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की दिक्कतें बढ़ गईं।
शहर के भूना रोड, हिसार रोड, रतिया रोड, दमकौरा रोड, नई सब्जी मंडी, रेलवे रोड अनाज मंडी सहित कई मुख्य मार्गों और आवासीय कॉलोनियों में पानी भरने की स्थिति बनी रही। सड़कें तालाब जैसी नजर आईं। दोपहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी हुई। कई वाहन पानी के बीच बंद हो गए जबकि राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ा।
बारिश के कारण बाजारों में भी सामान्य गतिविधियां प्रभावित रहीं। कुछ समय के लिए यातायात व्यवस्था भी बाधित हुई और लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ा। स्थानीय निवासी प्रदीप, अनिल, विजय और अरुण ने बताया कि हर वर्ष बारिश के दौरान शहर में जलभराव की समस्या सामने आती है।
विज्ञापन
निकासी व्यवस्था नहीं होने से थोड़ी सी बारिश भी परेशानी बन जाती है। नागरिकों ने संबंधित विभाग से नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।