फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The weather in the district will be dry till 23rd and the winds will blow at a slow speed

Fatehabad News: जिले में 23 तक मौसम खुश्क धीमी गति की चलेंगी हवाएं

Thu, 19 Feb 2026 10:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 19 Feb 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
The weather in the district will be dry till 23rd and the winds will blow at a slow speed
गांव मेहूवाला में लहलहाती गेहूं की फसल। संवाद
फतेहाबाद। जिले में बुधवार को हुई बारिश के बाद फिर से सुबह और शाम के समय ठंड का अहसास होने लगा है। बारिश के बाद वीरवार को जिले का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन के समय लोग तेज धूप के खिलने से राहत महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं मौसम विशेषज्ञों के अनुसार जिले में शुक्रवार से फिर से मौसम में बदलाव के आसार जताए जा रहे हैं। इससे मौसम खुश्क रहेगा। जिले के किसान मानसिंह, ओमप्रकाश, सुंदर, जसवंत और मनराज आदि ने बताया कि बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई है। इससे फसलों को लाभ की उम्मीद है।
विज्ञापन


बारिश के बाद फसलों में कीट रोगाें का प्रकोप कम हुआ है। वहीं फसलों में अगले एक सप्ताह तक सिंचाई की आवश्यकता नहीं है। बारिश से फसलों में पकाव देरी से होगा और दाना पकने में पूरा समय लगेगा, जिससे उत्पादन में वृद्धि होने के आसार हैं। कृषि विकास अधिकारी डॉ. बहादुर गोदारा ने बताया कि बारिश बिल्कुल समय पर हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अगले कई दिनों तक मौसम खुश्क रहने के आसार जताए जा रहे हैं। वहीं ठंड लंबे समय तक चलने के कारण फसलों की पैदावार बढ़ेगी। किसानों से अपील है कि वें समय-समय पर फसलों की निगरानी करते रहें।

----------

:: राज्य में 23 फरवरी तक मौसम खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर व उत्तर पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने की संभावना है, परंतु दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभावित। इस दौरान बीच-बीच में हल्की गति से हवाएं चलने की भी संभावना है।

-डॉ. मदन खिचड़, विभागाध्यक्ष मौसम विज्ञान विभाग, एचएयू, हिसार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed