फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Potash powder blast in farmer pocket in grain market in Fatehabad

Haryana: किसान की जेब में हुआ धमाका, पोटाश पाउडर फटने से झुलसा, मचा हड़कंप, घायल अस्पताल में भर्ती

Thu, 07 Nov 2024 04:31 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Published by: अंकेश ठाकुर Updated Thu, 07 Nov 2024 04:31 PM IST
सार

राजस्थान के धांसल क्षेत्र निवासी बुजुर्ग घासीराम वीरवार सुबह फतेहाबाद अनाज मंडी में फसल बेचने आया हुआ था। जेब में रखा पोटाश पाउडर फट गया, जिससे किसान झुलस गया। घटना फतेहाबाद की अनाज मंडी में हुई है। 

विज्ञापन
Potash powder blast in farmer pocket in grain market in Fatehabad
धमाका होने से झुलसा किसान। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के फतेहाबाद में अनाजमंडी में फसल को बेचने के लिए आए एक बुजुर्ग किसान की जेब में रखा पोटाश पाउडर फट गया और वह झुलस गया। जोरदार धमाके से हड़कंप मच गया। घायल बुजुर्ग किसान को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसके साथ बैठे एक युवक को भी मामूली चोट लगी है। 
विज्ञापन


मामले के मुताबिक राजस्थान के धांसल क्षेत्र निवासी बुजुर्ग घासीराम वीरवार सुबह फतेहाबाद अनाज मंडी में फसल बेचने आया हुआ था। मंडी में खाली समय में उसने पास से ही लोहे की पोटाश (धमाका करने वाला यंत्र) व केमिकल गंधक और पोटाश खरीद ली। 
विज्ञापन




घासीराम ने बताया कि उसने केमिकल चेक करने दोनों केमिकल मिक्स करके प्लास्टिक की शीशी में डाल ली और एक धमाका करके देखा। सही होने पर उसने शीशी जेब में डाल ली। दोपहर को वह एक रेहड़े पर लेटा हुआ था कि अचानक उसके जेब में जोरदार धमाका हुआ। धमाका काफी तेज था, जिसे सुनकर आसपास के लोग वहां इकट्ठा हो गए। किसी को पता नहीं चला कि क्या हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घासी राम की जेब में पड़ी पोटाश-गंधक की शीशी फट चुकी थी। जिस कारण उसके कपड़े फट गए, जेब में रखा मोबाइल भी टूट गया और उसके पेट, हाथ और पैर के आसपास का हिस्सा जल गया। उसके पास रेहड़े पर एक अन्य युवक भी बैठा था, धमाके से उसके पीठ पर हल्की  चोट लगी। दीपावली के दिन भी गांव काताखेड़ी में एक रसोई में धमाका हुआ था, जिससे मकान को काफी नुकसान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed