{"_id":"6ac7d2d08704c2c91c01c950","slug":"farmers-frustrated-by-prolonged-power-outages-expressed-their-anger-at-the-alikan-power-house-and-warned-of-launching-a-protest-fatehabad-news-c-127-1-ftb1011-162611-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: बिजली के लंबे कटों से परेशान किसानों ने अलीकां पावर हाउस पर जताया रोष, आंदोलन की दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: बिजली के लंबे कटों से परेशान किसानों ने अलीकां पावर हाउस पर जताया रोष, आंदोलन की दी चेतावनी
Thu, 08 Oct 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Thu, 08 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
रतिया। बिजली के अघोषित व लंबे कटों से तंग आकर पगड़ी संभाल जट्टा किसान संघर्ष समिति की अलीकां इकाई ने अलीका बिजली घर पर अपना विरोध दर्ज कराया। इस अवसर पर किसान नेताओं ने हरियाणा सरकार और बिजली निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
किसान नेता परविंदर अलीका ने बताया कि क्षेत्र में रोजाना लग रहे बिजली के कटों के कारण किसानों, मजदूरों और विद्यार्थियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पढ़ाई कर रहे बच्चों का भविष्य प्रभावित हो रहा है, वहीं कृषि कार्य भी ठप पड़े हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि आम जनता और किसान भारी-भरकम बिजली बिल भर रहे हैं फिर भी उन्हें पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही।
प्रदर्शन के दौरान किसान नेता ने रतिया एसडीओ से फोन पर बात की जिस पर अधिकारी ने पीछे से कम वोल्टेज और तकनीकी कारणों से कट लगने की बात कही। इस मौके पर किसान नेता परविंदर अलीका, सुखदेव बिंजा, केसर सिंह, बिट्टू, केवल सिंह, पंच महेंद्र सिंह और सुखविंदर सिंह सहित अनेक किसान मौजूद रहे।