{"_id":"685277eeb4664c8304004ec8","slug":"two-women-come-into-house-and-stole-gold-earrings-from-woman-ear-in-jakhal-of-fatehabad-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावधान!: जाखल में घूम रही लुटेरी महिलाएं, घर में घुसी...खुद को बताया रिश्तेदार, बातों में उलझाकर कर दिया कांड","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
सावधान!: जाखल में घूम रही लुटेरी महिलाएं, घर में घुसी...खुद को बताया रिश्तेदार, बातों में उलझाकर कर दिया कांड
Wed, 18 Jun 2025 01:55 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, जाखल (फतेहाबाद)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Wed, 18 Jun 2025 01:55 PM IST
सार
फतेहाबाद के जाखल में लुटेरी महिलाएं घूम रही हैं। ये शातिर महिलाएं घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फतेहाबाद के जाखल में लुटेरी महिलाएं घूम रही हैं। ये शातिर महिलाएं घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम देकर फरार हो जाती हैं। ऐसा मामला जाखल में सामने आया है, जहां घर में घुस दो महिलाओं ने अकेली महिला को बातों में उलझाकर उसके कानों की सोने की बालियां छीन ली और फरार हो गई।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और पीड़ित महिला के बयानों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जाखल निवासी पीड़ित महिला संतोष कुमारी पत्नी लाभ सिंह ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह करीब 9 बजे वह अपने घर पर अकेली थी। इस दौरान दो अनजान महिलाओं ने घर का दरवाजा खटखटाया। इस पर जब वो बाहर आई तो महिलाओं ने उसे दूर की रिश्तेदार होने की बात कही। इसी दौरान बातें करते हुए दोनों महिलाएं घर के गेट से अंदर घुस गई।
विज्ञापन
इसके बाद अचानक दोनों महिलाओं ने संतोष कुमारी के कानों से सोने की की बालियां छीन ली और फरार हो गई। संतोष कुमारी ने शोर मचाया, लेकिन तब तक दोनों महिलाएं फरार हो गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि उक्त महिलाएं एक कार में सवार होकर आई थी। जिनके साथ एक चालक भी था। लोगों ने बताया कि लूटपाट की ऐसी घटनाएं शहर में पहले भी घटित हो चुकी हैं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। उनकी पहचान के लिए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही है।
विज्ञापन