फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   two boys arrest with doda, doda kilo catch, jakhal police, doda catch in jakhal, fatehabad

चांदपुरा हेड पर बाइक सवार युवकों से साढ़े 10 किग्रा डोडा पोस्त बरामद

Fri, 02 Sep 2016 11:46 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Fri, 02 Sep 2016 11:46 PM IST
विज्ञापन
two boys arrest with doda, doda kilo catch, jakhal police, doda catch in jakhal, fatehabad
arrest - फोटो : demo
भले ही पुलिस नशीले पदार्थों की तस्करी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए कड़े प्रयास कर रही है लेकिन वहीं तस्कर भी अपने मंसूबों को कामयाब करने के लिए आयेदिन नया हथकंडा अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। गुरुवार शाम पुलिस ने पंजाब के दो नवयुवकों को तस्करी कर ले जा रहे 10.390 किलो डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। जिस दौरान इन्हें पकड़ा गया, उस समय दोनों बिना नंबर की बाइक से यह नशीला पदार्थ पंजाब ले जा रहे थे। दोनों के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के तहत अभियोग अंकित कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं दोनों को आज कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन


जाखल पुलिस एएसआई मल सिंह, ईएएसआई जंगीर सिंह और गुरबचन सिंह ने चांदपुरा हेड के नजदीक नाका लगाया था। इसी दौरान गांव शकरपुरा की तरफ से एक बाइक सवार दो युवक पहुंचे तो सामने पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। दोनों युवक बाइक को वापस मोड़कर ले जाने लगे तो बाइक मौके पर ही बंद हो गई। पुलिस ने तुरंत युवकों को पकड़कर उनसे पूछताछ की तो दोनों अपना नाम हरदीप और सतनाम बताया। वहीं जब युवकों की तलाशी ली तो उनसे 10.390 किलो डोडा कचरा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन


पुलिस ने तुरंत उनकी बाइक को कब्जे में लेकर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए दोनों युवकों की पहचान हरदीप सिंह निवासी कोटड़ा थाना लहरागागा, पंजाब व सतनाम उर्फ सत्ता वासी गांव कालिया पंजाब के रूप में हुई है। मामले के जांच अधिकारी एएसआई राधा कृष्ण ने कहा कि युवकों को एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। जिसमें युवकों की निशानदेही पर इस मामले से जुड़ी अन्य कड़ियों को भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed