{"_id":"58c587824f1c1be618dc5450","slug":"fatehabad-road-jaam-2-hours-harayana","type":"story","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद उकलाना मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फतेहाबाद उकलाना मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाकर किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहाबाद
Updated Sun, 12 Mar 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गांव ढाणी गोपाल में जाट आरक्षण की मांग को लेकर 42वें दिन धरना देने वाले लोगों ने रविवार को फतेहाबाद उकलाना मार्ग पर दो घंटे तक जाम लगाकर प्रदर्शन किया। लोगों ने होली को काली होली के रूप में भी मनाया।
इसमें स्कूली बच्चे भी थे। जो काले दुप्पटे व काले कपड़े तथा पट्टियां बांधे थे। पुलिस ने यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए खासा पठाना वाया ढाणी सांचला से सनियाना मार्ग को बदल दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध भी जताया। जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष रघुबीर सिंह गाजुवाला, बलवान सिंह ढाणी सांचला, बुधराम ढाणी सांचला, कृष्ण कुमार, राजबीर, राजेंद्र सिंह, धर्मबीर, बलबीर सिंह, हवा सिंह ने बताया कि पिछले 42 दिनों से ढाणी गोपाल चौपटा पर जाट समाज के लोग विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर उनकी मांगों पर कोई भी विचार नहीं हो रहा। प्रदर्शनकारियों ने जब भूना-उकलाना मार्ग जाम किया तो पुलिस सतर्क हो गई और उन्होंने लोगों को मार्ग खोलने के लिए निर्देश दिया। पुलिस के जवान सड़कों के दोनों तरफ तैनात थे। मगर प्रदर्शनकारी नारेबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए थे प्रदर्शनकारी
जाट समाज के लोगों ने ढाणी गोपाल धरने पर पहुंचने के लिए एक रणनीति के तहत भूना-उकलाना मार्ग को जाम कर दिया। महिलाएं व बच्चे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से उतरकर सड़क पर झुंड के रूप में उतर गए और युवा सड़कों पर लेट गए।
विज्ञापन
मार्ग पूरी तरह से दो घंटे तक जाम रहा। जाम को हटवाने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। जाट संघर्ष समिति के लोगों को युवाओं को समझाने व रोड जाम खोलने के लिए इंस्पेक्टर बिमला देवी व विक्रम जीत सिंह तथा कुलदीप सिंह ने वार्तालाप की। कमेटी के सदस्यों ने पुलिस के आह्वान के बाद युवाओं को रोडजाम खोलने के लिए माइक से प्रेरित किया गया। जाट आरक्षण संर्घष समिति के पदाधिकारियों ने माईक के द्वारा रोड़ जाम करने वाले युवाओं को निर्देश दिया कि भूना -उकलाना मार्ग से जाम को हटा दें। अगर पुलिस मुकदमा दर्ज करेगी तो हमें मत कहना। क्योंकि हमें कानून को हाथ में नहीं लेना। इसलिए हमें शांतिपूर्वक ढंग से अपनी बात सरकार तक पहुुंचानी है। उपरोक्त सूचना के बाद युवा भूना-उकलाना मार्ग से हट गए और रोड को खोल दिया गया।
क्या कहते हैं एसएचओ
एसएचओ जयभगवान सिंह ने बताया कि भूना उकलाना मार्ग पर जाम नहीं लगा था। लोगों की संख्या अधिक होने के कारण सड़क अवरुद्ध हो गई। इसलिए वाहनों का मार्ग बदलना पड़ा। लेकिन जब लोगों के रोड जाम की तस्वीर दिखाई तो वो जवाब देने से बच गए।