फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   fatehabad news, hindi news,cricket match

क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे चार लोगों को पकड़ा

Sun, 24 Apr 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला फतेहाबाद Updated Sun, 24 Apr 2016 11:56 PM IST
विज्ञापन
सीआईए पुलिस ने शहर के दो अलग-अलग जगहों पर छापामारी करते हुए क्रिकेट मैच पर सट्टा लगा रहे चार आरोपियों को हजारों रुपये, टीवी और मोबाइल सहित गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

सीआईए पुलिस टीम को सूचना मिली थी कि किला मोहल्ला के एक घर में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। जांच अधिकारी एसआई अशोक कुमार ने बताया कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए सीआईए टीम ने एचसी रोहताश के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में किला मोहल्ला निवासी जयवर्धन उर्फ राजू, फ्रेंडस कॉलोनी निवासी विकास अरोड़ा और बलियाला हेड निवासी विक्की को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।  पुलिस ने तीनों के कब्ज से 19,350 रुपये की नकदी, 7 मोबाइल फोन, एक टीवी, एक चार्जर, एक सेटटॉप बाक्स तथा एक डायरी समेत अनेक सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मामले में जांच अधिकारी एएसआई ओमप्रकाश ने बताया कि पुलिस को रात 11 बजे गुप्त सूचना मिली कि हिसार बाईपास स्थित पैराडाइज पैलेस के नजदीक स्थित एक कमरे में क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाया जा रहा है। पुलिस ने तुरंत एसआई कृष्ण के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। पुलिस ने तुरंत छापा मारा। जहां पुलिस ने पैराडाइज पैलेस रोड निवासी राकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया।  पुलिस ने मौके से आरोपी से 11 हजार रुपये की नकदी, 2 मोबाइल, एक टीवी सेट भी बरामद किया गया है। आरोपी टी-20 मैच के दौरान पंजाब और हैदराबाद के बीच खेले जा रहे मैच पर क्रिकेट सट्टा चला रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed