फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   electricty towar, one man climb, light gone, fatehabad, harayana

बिजली के सौ फुट ऊंचे टॉवर पर चढ़ा युवक, शहर-गांवों की बत्ती गुल

Mon, 13 Jun 2016 11:57 PM IST
fatehabad
fatehabad Updated Mon, 13 Jun 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
electricty towar, one man climb, light gone, fatehabad, harayana
हाईवोल्टेज टॉवर पर हाईवोल्टेज ड्रामा - फोटो : amar ujala

विज्ञापन

जिले के गांव अहरवां के एक खेत में लगे हाईवोल्टेज टॉवर पर एक युवक के चढ़ने से हंगामा हो गया। पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने के प्रयास किए गए, लेकिन बात नहीं बनी। देर रात तक उक्त युवक लगभग सौ फुट ऊंचे बिजली के टावर पर ही चढ़ा हुआ था। उक्त टावर से 220केवी से 132केवी सबस्टेशन को जाने वाली हाईवोल्टेज तारें होने के कारण रतिया, फतेहाबाद शहर और आस पास के दर्जनों गांवों की बिजली गुल रही। बताया जा रहा है कि उक्त युवक कोई प्रवासी मजदूर है, लेकिन पुख्ता पहचान नहीं हो पाई है।
सोमवार शाम साढ़े पांच बजे खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने एक 30-32 साल के युवक को खेत में लगे हाईवोल्टेज टॉवर पर चढ़ते हुए देखा। जब तक ग्रामीण टॉवर के पास पहुंचते, तब तक युवक टावर के टॉप पर पहुंच गया और ग्रामीणों को धमकी दी कि अगर वो ऊपर आएंगे तो वह छलांग लगा देगा। लोगों ने गांव के मौजिज लोगों और पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सदर थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिहाग टीम के साथ मौके पर पहुंचे और युवक को टॉवर से नीचे उतारने का प्रयास किया। हालांकि, पुलिस टीम के नजदीक जाने पर भी उक्त युवक टावर के खंभों से लटकना शुरू कर देता। इस पर पुलिस ने आस पास की भीड़ को वहां से हटा दिया और फायर बिग्रेड व एंबुलेंस को सूचना देकर मौके पर बुलाया।
विज्ञापन


रतिया-फतेहाबाद के शहरों एवं गांवों की बिजली गुल
बिजली टॉवर पर युवक के चढ़े होने पर विभाग ने सुरक्षा के मद्देनजर इस लाइन की बिजली आपूर्ति रोक दी है। इससे रतिया और फतेहाबाद शहर के अलावा दोनों शहरों के बीच के लगभग दो दर्जन गांवों की बत्ती गुल हो गई। बिजली निगम के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों का कहना है कि युवक के नीचे उतरने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवोल्टेज तारों के बीच दिखा रहा है करतब
टावर पर चढ़े युवक की पहचान नहीं हो पाई है, लेकिन वह टॉवर की हाई वोल्टेज तारों से लटक कर तरह-तरह के करतब कर रहा है। लोग उसको मानसिक रोगी भी मान रहे हैं। हालांकि, बीच-बीच में उक्त युवक भोजपुरी गाने भी गा रहा था, जिससे अनुमान है कि उक्त युवक कोई प्रवासी मजदूर हो सकता है।


गांव अहरवां में एक युवक के हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ने की सूचना है। इस कारण 220केवी से 132केवी सबस्टेशन को जाने वाली सारी लाइनें बंद कर दी गई हैं। युवक के नीचे उतरने के बाद ही बिजली चालू की जा सकेगी। लाइन बंद करने से अहरवां, एमपी सोतर, रतिया, अयालकी और फतेहबाद शहर और आस पास के गांवों की बिजली सप्लाई पूरी तरह ठप है।
जोगिंद्र सिंह, एक्सईएन, बिजली निगम, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed