फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   clorine gass leak, gass leak in fatehabad, village nagpore, fatehabad

गैस रिसाव से एक दर्जन लोग बेहोश, 50 की तबीयत बिगड़ी

Sun, 17 Jul 2016 01:26 AM IST
fatehabad
fatehabad Updated Sun, 17 Jul 2016 01:26 AM IST
विज्ञापन
clorine gass leak, gass leak in fatehabad, village nagpore, fatehabad
गैस लीक होने से ब‌ेहोश हुई बुजुर्ग महिला को अस्पताल ले जाते ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
गांव नागपुर में शनिवार दोपहर को जलघर में रखा क्लोरीन गैस का सिलेंडर लीक हो गया। इससे गैस हरिजन कालोनी में फैल गई और 50 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। करीब एक दर्जन लोग गैस के असर से बेहोश हो गए। इससे पूरे गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फतेहाबाद से एंबुलेंस बुलाई गई और प्रभावित लोगों को फतेहाबाद के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


इनमें एक बुजुर्ग महिला की हालत नाजुक बताई गई है। गैस रिसाव से आसपास के क्षेत्र की 15 एकड़ फसल पर भी प्रभाव पड़ा है। पशुओं की हालत भी नाजुक बताई गई है। देर शाम तक पुलिस तथा विभाग के आला अधिकारी गांव पहुंच गए थे। जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ रणबीर सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों को इस संबंध में अवगत करवा दिया गया है और पंचकूला से विशेषज्ञ बुलाए गए हैं।
विज्ञापन


फतेहाबाद से 15 किलोमीटर दूर नागपुर गांव के जलघर में पानी को साफ करने के लिए क्लोरीन गैस के सिलेंडर लगाए गए हैं। इसमें एक सिलेंडर को चैंबर के साथ लगाया गया है, जबकि एक सिलेंडर अतिरिक्त रखा हुआ है। शनिवार दोपहर तीन बजे के अतिरिक्त रखे सिलेंडर में से गैस का रिसाव होने लगा। जलघर के पंप ऑपरेटर जयबीर ने सिलेंडर को ठीक करने के लिए बाहर निकाल दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन-चार अन्य लोगों की मदद से जयबीर जैसे ही सिलेंडर की नोजल को ठीक करने लगा तो नोजल बाहर आ गई और गैस का रिसाव तेज हो गया। सिलेंडर की नोजल का सिरा हरिजन कालोनी की तरफ होने से पूरी कालोनी में गैस फैल गई। इससे कालोनी की महिलाओं और बच्चों की तबीयत बिगड़ गई और उल्टियां होने लगीं। गैस के प्रभाव में आने से करीब एक दर्जन लोग बेहोश हो गए।

इन लोगों की बिगड़ी तबीयत
सुमन, सुमित्रा, शीला, सतपाल, रानी, अमरी बाई, मनप्रीत, सुमन, अंजू, नीतू, राममूर्ति, अंगूरी देवी, चमेली, लज्जो बाई, गुड्डो, सीतो, सिमरन जोत, मनप्रीत, परमजीत, प्रिंस, रवि, अमरजीत, कमला, खाबड़ी, संतोष

पशु चिकित्सक भी पहुंचे गांव
क्लोरीन गैस की चपेट में आने से एक दर्जन के करीब पशुओं की भी हालत बिगड़ गई है। सूचना मिलने पर पशु चिकित्सक भी गांव में पहुंचे और पशुओं का उपचार शुरू किया।
 
सिर में दर्द और फिर चक्कर आने लगा
अचानक पूरी कालोनी में धुआं फैल गया। सिर दुखने लगा और फिर चक्कर आने लग गए और बेहोश आने लगी।
सुमन, ग्रामीण

मेरा पूरा परिवार बेहोश हो गया
मेरा घर जलघर के नजदीक है। जैसे ही गैस लीक हुई तो पूरी कालोनी में धुआं फैल गया। घर नजदीक होने के कारण मेरी मां और बच्चे सभी लोग बेहोश हो गए। मेरी मां की अभी ज्यादा तबीयत खराब है।
सुखपाल, ग्रामीण

हवा तेज होती तो ज्यादा होता नुकसान
अगर हवा चल रही होती तो पूरे गांव में गैस फैल जाती। इससे ज्यादा नुकसान होता और सभी की तबीयत बिगड़ जाती।
चमेली, ग्रामीण

क्लोरीन गैस का सिलेंडर हल्का लीक हो रहा था। सिलेंडर को ठीक करने के लिए जैसे ही बाहर निकाला तो एकदम से गैस ज्यादा लीक होने लगी और आसपास की कालोनी में फैल गई।
जयबीर, पंप ऑपरेटर

जलघर में गैस लीक हो रही थी। वर्कर ने जैसे ही सिलेंडर को बाहर निकाला तो उसका मुंह कालोनी की तरफ हो गया और वह तेजी से बाहर निकलने लगी। इससे कालोनी के लोग चपेट में आ गए।

सुनीता सिहाग, सरपंच गांव नागपुर

हरियाणा में हुआ पहला हादसा
क्लोरीन गैस का सिलेंडर रेगुलेटर के पास से लीक हो गया। क्लोरीन गैस जहरीली होती है, जिसे पानी को साफ करने के लिए प्रयोग में लाया जाता है। इसे बहुत ही कम मात्रा में छोड़ा जाता है। क्लोरीन गैस रिफिल का काम पंचकूला की फर्म के पास है। फर्म और उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है। विशेषज्ञों को भी बुलाया गया है। हरियाणा में क्लोरीन गैस लीक होने का ऐसा पहला हादसा है।
रणबीर सिंह, एसडीओ, जन स्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed