फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   मल्टीलेवल पार्किंग में कैसे घुसे गाडिय़ां, प्रवेश द्वार पर लगी अवैध स्टालें

मल्टीलेवल पार्किंग में कैसे घुसे गाडिय़ां, प्रवेश द्वार पर लगी अवैध स्टालें

Tue, 24 Oct 2017 11:10 PM IST
Updated Tue, 24 Oct 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
मल्टीलेवल पार्किंग में कैसे घुसे गाडिय़ां, प्रवेश द्वार पर लगी अवैध स्टालें
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
थाना रोड पर नगर परिषद द्वारा बनाई गई मल्टीलेवल पार्किंग में अब अवैध रूप से फड़ीदारों ने कब्जा जमा लिया है। इतना ही नहीं, इन फड़ीदारों की हिम्मत इस कदर बढ़ गई है कि पार्किंग के अंदर प्रवेश करने का रास्ता ही बंद कर दिया गया है और एक एंट्री पर चाय की दुकान खोल दी गई है। पार्किंग के अंदर अगर कोई वाहन ले जाने का प्रयास करता है तो फड़ीदार लड़ाई-झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। मंगलवार को भी पार्किंग के सामने ऐसी ही एक घटना घटी, जिस पर दुकानदारों ने भी फड़ीदारों के खिलाफ रोष जताया है।
ये था मामला
मंगलवार को पार्किंग के सामने स्थित एक ज्वैलर ने पार्किंग के अंदर कार ले जाने का प्रयास किया तो प्रवेश द्वार पर अवैध रूप से सामान रखा हुआ था। कार चालक ने फड़ीदार को सामान साइड में करने को कहा तो फड़ीदार ने उलटा उसे ही भला-बुरा कहना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं, फड़ीदार ने उक्त दुकानदार को यहां तक कह दिया कि वो इस जगह पर फड़ी लगाने का टैक्स दे रहे हैं। ये सिर्फ एक मामला नहीं है, इसके साथ ही पार्किंग के अंदर जाने वाली सीढ़ियों पर भी इन्हीं फड़ीदारों का कब्जा है। जबकि पार्किंग के सभी प्रवेश द्वारों पर कोई-कोई फड़ी खुली हुई है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मचारियों ने मूंद रखी हैं आखें
पूरे शहर में अतिक्रमण हटाने के लिए निकलने वाले नगर परिषद कर्मचारियों की आंखें थाना रोड पर पार्किंग के पास आते ही बंद हो जाती हैं। बार-बार इस रोड पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाने वाले कर्मचारी यहां से कभी अतिक्रमण नहीं हटाते जबकि नियमानुसार ये फड़ियां अवैध रूप से यहां लगाई गई हैं। इतना ही नहीं, इनके चलते बाजार के दुकानदारों का काम भी प्रभावित हो रहा है। व्यापार मंडल पहले ही इनके खिलाफ शिकायत दे चुका है लेकिन नगर परिषद अधिकारियों की मनमानी के चलते इन फड़ीदारों का काम बदस्तूर जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार बोले, नियमों की अनदेखी कर लगाई गई हैं फड़ियां
मल्टीलेवल पार्किंग को सिर्फ लोगों के वाहन खड़ा करने के लिए तैयार किया गया था। ऐसे में यहां पर नियमानुसार फड़ियां लगाई ही नहीं जा सकती। ऐसा करके नियमों की अनदेखी की जा रही है।
ओमप्रकाश सोनी, दुकानदार, थाना रोड

इस बारे में नगर परिषद से लेकर डीसी दफ्तर तक शिकायत दे दी है लेकिन शायद किसी बड़ी शह के चलते इन फड़ीदारों को यहां से हटाया नहीं जा रहा है। आए दिन इनके चलते मार्केट में विवाद होते रहते हैं।
कृष्ण सोनी, दुकानदार, थाना रोड

पार्किंग के अंदर कमरों को भी यही फड़ीदार लोग इस्तेमाल कर रहे हैं। उन कमरों में माल भरकर उन कमरों को ताला लगा दिया है और सुबह इन्हीं कमरों से माल निकालकर फड़ी पर सजा दिया जाता है। क्या ये सब नप अधिकारियों की जानकारी में है।
जोली सेठी, दुकानदार, थाना रोड।


इन फडीदारों के लिए नगर परिषद कोई नियम नहीं बनाती, लेकिन हमारी दुकानों के आगे दीवाली जैसे त्यौहार के नजदीक भी अतिक्रमण के नाम पर सामान उठाने की तैयारी कर ली जाती है। ये कैसा न्याय है। कहीं ऐसा तो नहीं है कि इन फड़ीदारों ने जिस टैक्स की बात कही है, वो टैक्स ना होकर नगर परिषद के अफसरों को दी जाने वाली रिश्वत हो।’

महेंद्र मोंगा, दुकानदार, थाना रोड।


नगर परिषद प्रधान की सुनिये...
'अगर फड़ीदार लोगों से विवाद करते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। दीवाली के चलते इन लोगों को हटाया नहीं गया था। अगर फिर से दुव्यर्वहार की शिकायत आएगी तो इनको हटाने की प्रक्रिया शुरू कर देंगेे।'
दर्शन नागपाल, नगर परिषद अध्यक्ष, फतेहाबाद ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed