{"_id":"5c06cf00bdec22419130251f","slug":"171543950080-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिप चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली व उसके भाई पर एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जिप चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली व उसके भाई पर एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज, जांच शुरू
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिप चेयरपर्सन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली और उसके भाई पर एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। जिला परिषद चेयरमैन के पति कृष्ण नांगली की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। सोमवार को जहां उनकी चेयरमैन पत्नी गीता नांगली की कुर्सी पर खतरे के बादल मंडरा गए थे तो मंगलवार को कृष्ण नांगली के खिलाफ जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक गाली देने के आरोप में अब मामला दर्ज हो गया है। फतेहाबाद शहर थाना पुलिस ने जिला परिषद वार्ड 16 के पार्षद जगदीश ओड की शिकायत पर जिप चेयरमैन प्रतिनिधि कृष्ण नांगली व उसके भाई दर्शन पर जान से मारने की धमकी देने व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।
गौरतलब है कि बीते दिन चेयरमैन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए 14 पार्षदों ने एडीसी को शपथ पत्र सौंपे थे जिसमें जगदीश ओड भी शामिल थे। इसके बाद जगदीश ने आरोप चेयरमैन प्रतिनिधि व उसके भाई पर जान से मारने की धमकी देने व जातिसूचक गालियां देने के आरोप लगाते हुए एसपी को शिकायत दी थी। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि सोमवार को शिकायत प्राप्त हुई थी जिसके आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।