{"_id":"59593cb44f1c1b1d4d8b48d2","slug":"161499020468-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा, रामचंद्र ने नहीं, अनीश ने की थी लवली की हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुलासा, रामचंद्र ने नहीं, अनीश ने की थी लवली की हत्या
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खुलासा, रामचंद्र ने नहीं, अनीश ने की थी लवली की हत्या
-एसएचओ ने पत्रकारवार्ता में किया खुलासा, मृतक के फोन से अनीश ने ही किए थे लवली के पिता को मैसेज
-रामचंद्र को ठिकाने लगाने में असफल रहने पर हुई थी अनीश और दिवेश से लड़ाई,
-पहले ग्रिल पर दिया धक्का, मौत के बाद शव को फैंका नहर में, सात माह बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना । सात माह पहले आजादनगर निवासी छात्र लवली की हत्या उसी के ही दोस्त अनीश ने की थी। इतना ही नहीं, मृतक लवली के फोन से उसने ही लवली के पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजे थे जिसमें इस सारे मामले के लिए रामचंद्र नामक उसके एक अन्य दोस्त पर आरोप लगा दिए गए। दरअसल इस मामले की पोस्टमार्टम रिपोर्ट लगभग सात माह बाद अब जाकर टोहाना पुलिस को मिली है जिसमें स्पष्ट तौर पर लिखा है कि नहर में गिरने से पहले ही उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस ने इस मामले में परिजनों द्वारा बताए गए दोनों आरोपियों अनीश और रामचंद्र को हिरासत में लिया था जिसके बाद पूछताछ में अनीश ने आखिरकार सच उगल ही दिया। अनीश द्वारा लवली की हत्या के पीछे उसी वक्त दोनों में हुई लड़ाई को कारण बताया है। एसएचओ सिटी रणधीर सिंह ने इस सारे मामले की पुष्टि करते हुए अनीश को गिरफ्तार कर लिया है।
ये था मामला
गौरतलब है कि 11 दिसंबर 2016 को पुलिस के पास आजाद नगर निवासी सतीश कुमार ने शिकायत दी थी कि उसका बेटा लवली संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया है जिसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। सतीश के मोबाइल पर लवली के मोबाइल से कुछ मैसेज भी आए थे जिसमें उसके वापिस नहीं आने की बात कही गई थी और इसके लिए रामचंद्र को जिम्मेदार ठहराया गया था। इस बीच लवली की गुमशुदगी के पांच दिन बाद लवली का शव पंजाब के सरदूलगढ में नहर से बरामद हुआ था। जिसके बाद शव पर चोट के निशान भी मिले थे। मामले मे पुलिस ने मृतक के पिता की शिक ायत पर दो नामजद अनीश व रामचंद्र पर हत्या की विभिन्न धाराओ के तहत जांच शुरू कर दी थी।
लड़की से दोस्ती से लेकर था रामचंद्र व लवली के बीच बहस, अनीश ने उठाया फायदा
एसएचओ रणधीर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि रामचंद्र व लवली दोनो साथ में पढाई करते थे। इस दौरान उनकी एक लडकी से दोस्ती हुई थी। जिसको लेकर दोनो मे कई बार बहस भी होती थी। वारदात के दिन लवली ने रामचंद्र को सबक सिखाने के लिए लवली अपने मित्र दिवेश, अनीश, चिराग व संदीप को बुला लाया। उस दौरान लवली ने रामचंद्र को उसका दोस्त मोहित बनकर फोन किया और संगम अस्पताल के पास बुलाया। जिसके बाद रामचंद्र अपने मित्र सचिन, गौरव व पियुष को भी साथ में बुलाकर ले आया। वहां पहुंचने पर लवली ने रामचंद्र को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनो में हाथापाई हुई। लेकिन रामचंद्र के साथी पियुष, गौरव व सचिन बोले तुम एक ही समाज के होकर आपस में लडते हो। जिसके बाद रामचंद्र अपने साथियो के साथ चला गया। जिसके बाद वहां बचे लवली, अनीश व दिवेश ने शराब पी। इस दौरान लवली ने अनीश से कहा तुमने रामचंद्र को छोड़ दिया जबकि रामचंद्र को ठिकाने लगाने के लिए ही उनको साथ लेकर आया। एसएचओ ने बताया कि इसके बाद तीनो में आपस में झगडा हुआ तथा अनीश ने लवली को दो बार धक्का मार दिया उसका सिर ग्रिल पर लग गया और उसकी मौत हो गई। जिसके बाद अनीश व दिवेश ने मिलकर उसे नहर मे गिरा दिया था।
विज्ञापन
02एफटीबीपी23 : मृतक लवली का फाइल फोटो ।
02एफटीबीपी24 : पत्रकारवार्ता में सारे मामले के बारे में बताते एसएचओ रणधीर सिंह।