फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   भीवां बस्ती में मकान की दोबारा रजिस्ट्री करवा 8 लाख ठगने का आरोप, तीन महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज

भीवां बस्ती में मकान की दोबारा रजिस्ट्री करवा 8 लाख ठगने का आरोप, तीन महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज

Wed, 05 Dec 2018 12:31 AM IST
Updated Wed, 05 Dec 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
भीवां बस्ती में मकान की दोबारा रजिस्ट्री करवा 8 लाख ठगने का आरोप, तीन महिलाओं सहित चार पर केस दर्ज
मकान की दोबारा रजिस्ट्री करवा 8 लाख ठगे, चार पर केस दर्ज
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फतेहाबाद। शहर के भीवां बस्ती में एक मकान की दूसरी बार रजिस्ट्री करवाकर 8 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पीड़ित नाढ़ोडी निवासी राजकुमार ने सीएम विंडो में की थी। सीएम विंडो के आदेशों के बाद शहर थाना पुलिस ने बीघड़ निवासी राजेश व उसकी पत्नी बसंती तथा फतेहाबाद की दो महिलाओं अनीता व कृष्णा पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया कि उक्त आरोपी राजकुमार व उसकी पत्नी से 2016 में मिला था। इसके बाद उन्होंने कहा कि उनका एक प्लाट भीमा बस्ती में है और वे उसे बेचना चाहते है। इस पर राजकुमार ने मकान का सौदा 8 लाख में कर लिया। उसी मकान में उक्त आरोपी अनीता व कृष्णा रहती थी। आरोप है कि राजेश ने उसे बताया कि अनीता व कृष्णा यहां किराए पर रहती है। मकान की रजिस्ट्री होने के बाद भी आरोपी उसे कई महीने तक किराया देता रहा। जब उसने अगस्त 2018 में उक्त को मकान खाली करने के लिए कहा तो कृष्णा व अनीता ने कागज दिखाते हुए कहा कि यह मकान उनका है। आरोप है कि उक्त चारों ने मिलकर पीड़ित के साथ धोखा कर 8 लाख रुपये ठग लिए। शहर थाना प्रभारी रिछपाल साहू ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है पूरे मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed