{"_id":"5a2d89ce4f1c1b69678c1335","slug":"61512933838-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंदिरा गांधी पेयजल कनेक्शनधारकों को भी भरना होगा पेयजल का बिल, विशेष अभियान चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंदिरा गांधी पेयजल कनेक्शनधारकों को भी भरना होगा पेयजल का बिल, विशेष अभियान चलेगा
Updated Mon, 11 Dec 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
टोहाना(फतेहाबाद)।
प्रदेश सरकार ने दस साल पहले निशुल्क बताकर शुरू की गई इंदिरा गांधी पेयजल योजना के तहत जारी किए पेयजल कनेक्शनधारकों से अब बिल मांगने की तैयारी शुरू कर दी है। टोहाना जनस्वास्थ्य विभाग इसके लिए एक विशेष अभियान भी शुरू करेगा, जिसके तहत इस योजना के तहत जिन लोगों ने भी पेयजल कनेक्शन लिया था, उनसे पेयजल बिल की वसूली की जाएगी। जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ आदर्श सिंगला ने इसकी पुष्टि की है।
2007 में यूपीए सरकार ने शुरू की थी योजना, छह हजार लोगों ने लिए थे कनेक्शन
साल 2007 में कांग्रेसनीत यूपीए सरकार ने इंदिरा गांधी पेयजल योजना शुरू की थी। सरकार की योजना के अनुसार इस स्कीम का लाभ लेने वालों को मुफ्त में कनेक्शन तथा उसके साथ 200 लीटर पानी की टंकी भी दी गई थी। योजना के तहत टोहाना शहर में करीब 6 हजार लोगों ने इस योजना का लाभ लिया। विभाग के अधिकारियों का तर्क है कि योजना के तहत शुरू के दो साल ही ये पेयजल कनेक्शन मुफ्त रहना था, लेकिन लोगों ने इसे ताउम्र निशुल्क समझ लिया और बिल भरे ही नहीं।
विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अभी तक करीब 20 प्रतिशत लोगों ने ही अपने बिल भरे हैं। जिसका संज्ञान लेते हुए अब विभाग ने यह अभियान शुरू किया है। अभियान के लिए दो टीमें अलग-अलग क्षेत्रों में जाकर रिकवरी कर रही हैं। दूसरी ओर टोहाना निवासी जगदीश कुमार, रविंद्र सिंह व आशा रानी का आरोप है कि विभाग के अधिकारियों ने पहले इस बारे में कुछ भी नहीं बताया।
विज्ञापन
एक सप्ताह में बिल न भरने पर कटेगा कनेक्शन
अभियान के तहत जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस योजना के अलावा सामान्य कनेक्शन वालों से भी बकाया बिलों की रिकवरी कर रहे हैं। जेई गुरमेज सिंह ने बताया कि उपभोक्ताओं को उनके बकाया राशि के बिल जमा करवाने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जा रहा है। इसके साथ ही चेतावनी दी जा रही है कि यदि इस समयावधि में बिल की अदायगी नहीं की तो उनके कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
ये बिल का फार्मूला
पेय जल का प्रयोग करने वालों के लिए चाहे वह किसी भी वर्ग से हो सभी के लिए एक ही रेट है। प्रत्येक घरेलू उपभोक्ता से 120 रुपये तथा व्यवसायिक से प्रतिमाह 1100 रुपये वसूल किया जाता है। जिन उपभोक्ताओं ने मीटर लगवा रखे हैं उनसे मीटर की रीडिंग मुताबिक चार्ज लिया जाता है। मीटर के हिसाब से एक हजार लीटर पानी के लिए घरेलू उपभोक्ता से 1 रुपया 25 पैसे तथा व्यवसायिक से प्रतिमाह 5 रुपये वसूल किया जाता
करीब 50 लाख की रिकवरी बकाया
जनस्वास्थ्य विभाग ने शहर के सभी कनेक्शन मिलाकर लगभग कुल 21 हजार कनेक्शन किए हुए हैं। जिनमें से अधिकतर लोग तो अपना बिल अदा करते हैं लेकिन काफी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी हैं जो बिल नहीं भरते। विभाग ने ऐसे उपभोक्ताओं से करीब 50 लाख रुपये की रिकवरी करनी है।
क्या कहते हैं एसडीओ
एसडीओ आदर्श सिंगला ने उपभोक्ताओं का आह्वान किया है कि वे अपने बकाया बिल शीघ्र भर दें अन्यथा मजबूरन उनके कनेक्शन काटने पड़ेंगे।