{"_id":"5ac90ca84f1c1bf4618b6083","slug":"31523125416-fatehabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दसवीं की ओपन बोर्ड की परीक्षा के रोल नंबर न देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दसवीं की ओपन बोर्ड की परीक्षा के रोल नंबर न देने का आरोप
Updated Sat, 07 Apr 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रतिया।
फतेहाबाद रोड पर स्थित एक अकादमी के समीप आकाश स्टडी सेंटर के संचालकों द्वारा हरियाणा ओपन शिक्षा बोर्ड की दसवीं के परीक्षार्थियों को परीक्षा के रोल नंबर न दिए जाने पर शनिवार को परीक्षार्थियों व उनके अभिभावकों ने सेंटर में पहुंच कर जमकर हंगामा किया। इसकी शिकायत शहर पुलिस चौकी में भी दी।
अभिभावकों ने स्टडी सेंटर के संचालक के समक्ष रोल नंबर न देने व उनकी इच्छानुसार सेंटर स्थापित न करवाने को लेकर भी अपने आरोप लगाए। शहर पुलिस चौकी में शिकायत करते हुए करीब आधा दर्जन परीक्षार्थियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने उपरोक्त अकादमी के समीप स्थापित स्टडी सेंटर में 10वीं कक्षा हेतु ओपन बोर्ड के फार्म भरे थे और इसके लिए संचालक को पैसे भी दिए थे। उन्होंने बताया कि फार्म भरे जाने के बावजूद भी अधिकांश परीक्षार्थियों के अभी तक भी रोल नंबर नहीं आए हैं जिस कारण वह इस बार परीक्षा नहीं दे पाए हैं। उन्होंने बताया कि इससे न केवल उनका पूरा वर्ष प्रभावित हुआ है, बल्कि आर्थिक नुकसान भी हुआ है। इस संदर्भ में जब शहर पुलिस चौकी इंचार्ज ओमप्रकाश से बात की तो उन्होंने बताया कि कुछ परीक्षार्थियों ने संबंधित संचालक के खिलाफ शिकायत की है जिसके लिए उन्होंने उपरोक्त शिकायतकर्ताओं से दस्तावेज मांगे हैं। उन्होंने बताया कि दस्तावेज आने के पश्चात कार्रवाई की जाएगी।
रोल नंबर के लिए बोर्ड को लिखा गया है
इधर दूसरी तरफ स्टडी सेंटर के संचालक ने बताया कि बोर्ड द्वारा पहले उनके यहां रतिया में ही परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाता था, लेकिन अब भूना स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि कुछ बच्चों के रोल नंबर नहीं आ पाए थे जिसके लिए बोर्ड को लिखा गया है। उन्होंने ये भी बताया कि बोर्ड द्वारा सितंबर माह में रतिया में भी परीक्षा केंद्र स्थापित कर दिया जाएगा और वंचित परीक्षार्थियों की परीक्षा ले ली जाएगी।