फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   फिर दिखा चेयरमैन बोर्ड फ्लाइंग टीम का जलवा, रताखेड़ा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते चार पकड़े

फिर दिखा चेयरमैन बोर्ड फ्लाइंग टीम का जलवा, रताखेड़ा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते चार पकड़े

Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
Updated Sat, 17 Mar 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
फिर दिखा चेयरमैन बोर्ड फ्लाइंग टीम का जलवा, रताखेड़ा में दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते चार पकड़े
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फतेहाबाद।
गांव रत्ताखेड़ा परीक्षा केंद्र पर शुक्रवार को बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने एक के बाद एक करके चार फर्जी परीक्षार्थियों को पकड़ा। शुक्रवार को दिनभर में नकल के यही चार केस बनाए गए। जिले में बोर्ड परीक्षाओं के दौरान नकल के कुल 21 मामले पकड़ में आ चुके हैं। शिक्षा विभाग के अधिकारियों की मानें तो फतेहाबाद में बोर्ड परीक्षाओं में नकल महज नाममात्र की ही हो रही है और प्रतिदिन इक्का-दुक्का केस ही सामने आ रहे हैं।

उधर शुक्रवार को परीक्षा में चेकिंग के दौरान बोर्ड सचिव फ्लाइंग टीम ने भी अपनी औपचारिक रिपोर्ट में दो परीक्षा केंद्रों की शिकायत भिवानी बोर्ड को भेजी है। बोर्ड सचिव टीम द्वारा भेजी गई शिकायत के अनुसार गांव गोरखपुर के सरकारी स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्र में आऊटसाइर्डस का दखल काफी ज्यादा देखने को मिला। इसके अलावा भूथनकलां परीक्षा केंद्र पर पुलिस की कोई सुरक्षा ही बोर्ड सचिव टीम को नजर नहीं आई। शिक्षा विभाग के आंकड़ों की मानें तो शुक्रवार को बोर्ड परीक्षाओं के दौरान जिले की 9 टीमों ने कुल 43 परीक्षा केंद्रों को खंगाला। खंड शिक्षा अधिकारियों व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी की फ्लाइंग निरस्त होने के बाद अब जिले में डीसी, एसडीएम रतिया, फतेहाबाद और टोहाना, डीईओ, डीक्यूपी, कंट्रोल रूम, बोर्ड सचिव और बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग ही ड्यूटी कर रही हैं। फतेहाबाद जिले की बात की जाए तो 21 में से तकरीबन 15 नकल के मामले बोर्ड चेयरमैन फ्लाइंग टीम ने ही काबू किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed