फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Major success of Haryana Police: 257 criminals arrested in one day, 23 arrests in 9 murder cases

हरियाणा पुलिस की बड़ी सफलता: एक दिन में 257 अपराधी गिरफ्तार, हत्या के 9 मामलों में 23 गिरफ्तारियां

Sun, 16 Nov 2025 09:50 AM IST
नवीन दलाल अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: नवीन दलाल Updated Sun, 16 Nov 2025 09:50 AM IST
सार

करनाल पुलिस ने संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी बादल पुत्र विमल साहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में शामिल था और अपराधियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराता था।

विज्ञापन
Major success of Haryana Police: 257 criminals arrested in one day, 23 arrests in 9 murder cases
आरोपी - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा में चलाए गए राज्यव्यापी विशेष अभियान ऑपरेशन ट्रैकडाउन के तहत पुलिस ने विभिन्न गंभीर अपराधों में शामिल कुल 257 अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डीजीपी हरियाणा के निर्देश पर चलाए गए इस सघन अभियान में लंबे समय से फरार चल रहे कुख्यात अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई की गई।

विज्ञापन


अभियान के दौरान दर्ज गंभीर मामलों में 76 कुख्यात अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 181 अन्य वांछित मामलों में गिरफ्तारी की गई। पुलिस ने हत्या, हत्या के प्रयास, जबरन वसूली और अवैध हथियार जैसे अपराधों के 42 नए मामले दर्ज किए, जिनमें लगभग 62 अपराधी जेल भेजे गए।
विज्ञापन


हत्या के 9 मामलों में 23 गिरफ्तारियां
हत्या के प्रयास के 13 मामलों में 16 गिरफ्तारियां की गईं। इसके अलावा आर्म्स एक्ट के 14 मामलों में 15 आरोपी गिरफ्तार किए गए। पुलिस ने 13 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली, जिसके साथ अब तक इस अभियान में कुल 131 अपराधियों की हिस्ट्री शीट खोली जा चुकी है, जिससे उन पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भिवानी: 5,000 रुपये के इनामी हत्या के भगोड़े को पुलिस ने पकड़ा
भिवानी पुलिस ने ऑपरेशन ट्रैकडाउन के दौरान कार्रवाई करते हुए महीनों से फरार चल रहे 5,000 रुपये के इनामी अपराधी नवीन पुत्र संजय निवासी चरखी दादरी को धर दबोचा। आरोपी 28 जुलाई 2025 को जूई खुर्द में जमीन विवाद के चलते हुई मारपीट और हत्या के मामले में वांछित था। पीड़ित करण सिंह की इलाज के दौरान मौत होने के बाद मामला हत्या में बदल गया था।

सीआईए स्टाफ प्रथम के एएसआई कृष्ण कुमार की टीम ने 14 नवंबर को आरोपी को तोशाम बाईपास, भिवानी से गिरफ्तार किया और न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया। रिमांड के दौरान घटना के षड्यंत्र और अन्य शामिल आरोपियों के बारे में पूछताछ की जाएगी।

करनाल: गैंगस्टर नेटवर्क पर करारा प्रहार, हथियार सप्लाई सिंडिकेट ध्वस्त
करनाल पुलिस ने संगठित अपराध पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हथियार सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी बादल पुत्र विमल साहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मेडिकल स्टोर पर फायरिंग के मामले में शामिल था और अपराधियों को अवैध हथियार उपलब्ध कराता था।

सीआईए-2 करनाल के इंचार्ज इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की टीम ने आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। पूछताछ में सामने आया है कि बादल पर करनाल जिले में एनडीपीएस, आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, दंगा और मारपीट के 15 मामले पहले से दर्ज हैं।


पुलिस के अनुसार, इस गिरफ्तारी से अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त और इसके आर्थिक नेटवर्क के बारे में महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है। यह कार्रवाई प्रदेश में बढ़ते गैंगस्टर नेटवर्क और हथियार सप्लाई चेन को तोड़ने की दिशा में निर्णायक कदम माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed