फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Nipun Haryana Mission Second Aadhaar assessment of children classes 1 to 3 on December 22 23

निपुण हरियाणा मिशन: हरियाणा में पहली से तीसरी तक के बच्चों का दूसरा आधार मूल्यांकन 22-23 दिसंबर को

Sat, 06 Dec 2025 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 06 Dec 2025 03:31 PM IST
सार

विभाग ने साफ किया है कि यह कोई परीक्षा नहीं, बल्कि बच्चों की सीखने की स्थिति जानने का माध्यम है, ताकि प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार सही शैक्षणिक सहयोग दिया जा सके।

विज्ञापन
Nipun Haryana Mission Second Aadhaar assessment of children classes 1 to 3 on December 22 23
वार आधार मूल्यांकन - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

हरियाणा विद्यालय शिक्षा विभाग ने निपुण हरियाणा मिशन के तहत कक्षा पहली से तीसरी तक के बच्चों का दूसरा बच्चों-वार आधार मूल्यांकन 22 और 23 दिसंबर को कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


यह मूल्यांकन राज्यभर के सरकारी स्कूलों में एक साथ आयोजित किया जाएगा। विभाग ने बताया कि सितंबर में कक्षा दूसरी और तीसरी के विद्यार्थियों का पहला आधार मूल्यांकन किया गया था, जिसमें बच्चों की बुनियादी पढ़ने-लिखने और गणित समझने की स्थिति का पता चला था। अब दूसरे मूल्यांकन में यह देखा जाएगा कि 45 दिन की सुधार अवधि में बच्चों की सीखने की गति में कितना सुधार हुआ है।
विज्ञापन


विभाग ने साफ किया है कि यह कोई परीक्षा नहीं, बल्कि बच्चों की सीखने की स्थिति जानने का माध्यम है, ताकि प्रत्येक बच्चे को उसकी क्षमता के अनुसार सही शैक्षणिक सहयोग दिया जा सके और शिक्षक भी अपनी पढ़ाई की प्रक्रिया को और प्रभावी बना सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मूल्यांकन दो चरणों में होगा। 22 दिसंबर को हिन्दी पढ़ने-समझने की क्षमता जांची जाएगी, जिसमें शब्द, वाक्य और अनुच्छेद पढ़ने का आकलन होगा। 23 दिसंबर को गणित की मूल समझ जांची जाएगी, जिसमें संख्या पहचान, जोड़ और घटाव शामिल हैं।


कक्षा दूसरी और तीसरी के लिए पहले आधार मूल्यांकन में जो शिक्षक लगाए गए थे, वही शिक्षक इस बार भी जिम्मेदारी निभाएंगे। विभाग ने सभी जिला और खंड शिक्षा अधिकारियों तथा संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया है कि यह पूरी प्रक्रिया पारदर्शिता और सुचारू व्यवस्था के साथ पूरी कराई जाए, ताकि हर बच्चे का सही आकलन हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed