फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Chandigarh-Haryana News ›   Service programs will be held at 180 locations across 90 assembly constituencies.

Chandigarh-Haryana News: 90 विधानसभा क्षेत्रों के 180 स्थानों पर होंगे सेवा कार्यक्रम

विज्ञापन
17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, लाडो लक्ष्मी के 17 लाख नए लाभार्थी जोड़ने का लक्ष्य
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन व जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर हरियाणा में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत प्रदेश के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में 180 स्थानों पर सेवा कार्यक्रम आयोजित होंगे। वहीं लाडो लक्ष्मी योजना की पात्रता आय सीमा बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये वार्षिक किए जाने के बाद करीब 17 लाख नए लाभार्थियों को योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को हरियाणा निवास में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को अभियान को जन अभियान बनाने के निर्देश दिए।

अभियान की शुरुआत 17 सितंबर की शाम हर बूथ पर आशीर्वाद का दीया जलाकर होगी। कार्यकर्ता लाभार्थियों और आमजन के घर जाकर दीया जलाएंगे और सरकारी योजनाओं से हुए बदलाव के उनके अनुभव सामने लाएंगे। प्रदेश के सभी 23 जिलों में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटित परियोजनाओं और प्रमुख विकास कार्यों को चिन्हित कर विशेष कार्यक्रम किए जाएंगे।
विज्ञापन


लाडो लक्ष्मी योजना की लाभार्थियों को एक नवंबर से राशि

ब्लॉक स्तर पर सेवा सेतु शिविर लगाए जाएंगे। इनमें पात्र लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और लाभ दिलाने के लिए काम किया जाएगा। लाडो लक्ष्मी योजना से पात्र लाभार्थियों को प्रमुखता से जोड़ा जाएगा। योजना के तहत नए लाभार्थियों को एक नवंबर से राशि का भुगतान शुरू करने की तैयारी है। शिविरों में पात्र महिलाओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और जरूरी औपचारिकताओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूलों में होंगी प्रतियोगिताएं
17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक स्कूलों में चित्रकला और भाषण प्रतियोगिताएं होंगी। 25 सितंबर से 7 अक्तूबर के बीच आंगनबाड़ी केंद्रों पर तीन दिवसीय उत्सव होंगे। नमो सेवा गाथा के तहत 25 से 30 मिनट का नुक्कड़ नाटक गांव-गांव प्रस्तुत किया जाएगा। सेवा मेरा योगदान के तहत 180 स्थानों पर रक्तदान, पौधरोपण, स्वच्छता और जरूरतमंदों की सहायता जैसी गतिविधियां होंगी। 25 अलग-अलग देशों में रह रहे हरियाणवियों को भी अभियान से जोड़ा जाएगा। 17 अक्तूबर को जनसेवक महाकुंभ के साथ अभियान का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed