फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Three women and over 12 cattle injured in fox attack

Bhiwani News: लोमड़ी के हमले से तीन महिलाएं और 12 से अधिक मवेशी घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Three women and over 12 cattle injured in fox attack
गांव ​थिलोड में लोमड़ी द्वारा पैर पर काटने का निशान दिखाती बुजुर्ग महिला।
तोशाम (भिवानी)। गांव थिलोड में एक लोमड़ी ने मंगलवार रात खेतों में बने घरों में घुसकर तीन महिलाओं और करीब 12 से अधिक मवेशियों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। मंगलवार रात करीब 12 बजे से बुधवार सुबह चार बजे तक हमले की घटनाएं होती रहीं। सुबह खेतों में लोमड़ी मृत मिली जिसके बाद ग्रामीणों ने उसे दफना दिया।
विज्ञापन

ग्रामीण सुरेश कुमार ने बताया कि रात के समय खेतों में बने घरों में एक लोमड़ी घुस आई। सबसे पहले उसने सत्यवान के घर पर मवेशियों पर हमला किया। मवेशियों का शोर सुनकर जब घर की महिलाएं बाहर आईं तो लोमड़ी ने बीरमती और खजानी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद लोमड़ी दीवान सिंह के मकान पर पहुंची और वहां सो रही महिला बीरमती पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अनूप और भलेराम के मकान में घुसकर मवेशियों पर हमला कर दिया। लोमड़ी ने रातभर में तीन महिलाओं और करीब 12 से अधिक मवेशियों को घायल कर दिया। सुबह खेतों में मौजूद लोग एकत्रित हुए तो लोमड़ी खेतों में मृत पड़ी मिली। इसके बाद किसानों ने लोमड़ी को दफना दिया। वहीं घायल महिलाओं और मवेशियों का उपचार करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



तोशाम का पहाड़ी क्षेत्र है। इसके आसपास के गांवों में कई बार वन्य जीव भी आ जाते हैं। गांव थिलोड़ में लोमड़ी आने की कोई जानकारी हमें नहीं है।-देवेंद्र कुमार, निरीक्षक, वन्य प्राणी विभाग, भिवानी।

गांव थिलोड में लोमड़ी द्वारा पैर पर काटने का निशान दिखाती बुजुर्ग महिला।

गांव थिलोड में लोमड़ी द्वारा पैर पर काटने का निशान दिखाती बुजुर्ग महिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed