फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Apply for admission to diploma and undergraduate courses by the 30th.

Bhiwani News: डिप्लोमा और यूजी कोर्स में 30 तक करें दाखिले के लिए आवेदन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Apply for admission to diploma and undergraduate courses by the 30th.
गांव प्रेमनगर  में ​स्थित चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय।
भिवानी। चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय प्रशासन ने छात्रों की बढ़ती मांग और विभिन्न विश्वविद्यालयों द्वारा परीक्षा परिणाम देरी से जारी किए जाने के मद्देनजर पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले की अंतिम तिथि 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। स्नातक पाठ्यक्रमों की रिक्त सीटों पर दाखिले के लिए भी अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

यह जानकारी डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. सुनीता भरतवाल और दाखिला समन्वयक प्रो. सुरेंद्र कौशिक ने दी। उन्होंने बताया कि पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की कक्षाएं सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को संचालित की जा रही हैं। विश्वविद्यालय ने इन पाठ्यक्रमों को बाजार और उद्योग में रोजगार की मांग को ध्यान में रखते हुए शुरू किया है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों को एक साथ दो पाठ्यक्रम करने का अवसर
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार सीबीएलयू प्रदेश का ऐसा पहला विश्वविद्यालय है जहां विश्वविद्यालय के साथ-साथ किसी भी महाविद्यालय में डिग्री पाठ्यक्रम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी डिप्लोमा पाठ्यक्रम भी कर सकेंगे। इससे विद्यार्थी एक साथ दो पाठ्यक्रम कर समय बचाने के साथ अपनी कार्यकुशलता, शैक्षणिक योग्यता और बौद्धिक क्षमता बढ़ा सकेंगे। सरकारी व निजी नौकरी में कार्यरत कर्मचारी, पेशेवर और अन्य योग्य अभ्यर्थी भी इन पाठ्यक्रमों में दाखिला लेकर अपनी कार्यकुशलता और बौद्धिक क्षमता बढ़ा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के हित में विश्वविद्यालय की ओर से लिए गए इस फैसले की शिक्षा जगत में सराहना हो रही है। पीजी डिप्लोमा, डिप्लोमा व प्रमाणपत्र पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थी संबंधित विभागों या विश्वविद्यालय के स्वर्ण जयंती महाविद्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


हर दिन दोपहर 12 बजे लगेगी चयनित विद्यार्थियों की सूची
रिक्त सीटों पर चयनित विद्यार्थियों की सूची प्रतिदिन दोपहर 12 बजे संबंधित विभाग के सूचना पट्ट पर चस्पा की जाएगी। सफल विद्यार्थियों को उसी दिन पंजीकरण शुल्क और पाठ्यक्रम शुल्क जमा करवाना होगा। विश्वविद्यालय प्रशासन ने इच्छुक विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed