फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   road, broken, jaam

घंटाघर के समीप धंसी सड़क ठीक करने के लिए उखाड़ी, लगा जाम

Thu, 16 Jan 2020 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
road, broken, jaam
घंटाघर स्थित जिला सामान्य अस्पताल के पास पर धंसी सड़क के कारण लगा जाम। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : Bhiwani
घंटाघर चौक के पास सामान्य अस्पताल की दीवार के साथ वाली मुख्य मार्ग की धंसी सड़क को ठीक करने के लिए बुधवार को उखाड़ा गया। इस कारण मुख्य मार्ग को वन-वे किया गया। देवसर चुंगी से घंटाघर की तरफ आने वाले वाहनों को कृष्णा कॉलोनी चौक से ही घंटाघर तक वन-वे किया गया। जिससे लंबा जाम लग गया। जिससे लोग परेशान रहे।
विज्ञापन

जेसीबी से धंसी हुई सड़क की ऊपरी परत उखाड़ी गई और फिर उसके अंदर रोडे़ डाले गए। इसी दरमियान ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु करने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। रस्सी के सहारे कृष्णा कॉलोनी चौक से ही घंटाघर की तरफ जाने वाला रास्ता बंद कर दिया। वहीं घंटाघर चौक पर भी जाम में फंसे वाहनों को निकालने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं नेहरू पार्क के सामने पेयजल लीकेज ठीक करने के लिए तीन दिन से खोदा गया गड्ढ़ा भी जाम की वजह बना। मुख्य सड़क पर खोदे गए गड्ढ़े की वजह से हांसी गेट से घंटाघर की तरफ आने वाले वाहनों की रफ्तार थमी रही वहीं घंटाघर के दूसरे छौर यानी देवसर चुंगी से घंटाघर की एक सड़क उखाड़े जाने से भी यातायात व्यवस्था डगमगा गई।
विज्ञापन

घंटाघर से कृष्णा कॉलोनी चौक तक जिला सामान्य अस्पताल की दीवार के साथ बारिश के दौरान फुटपाथ के नीचे बना सीवरेज मैनहोल जमीन के अंदर धंस गया था। ये सीवरेज मैनहोल जिला सामान्य अस्पताल के नर्सिंग छात्रावास व इसके आसपास के इलाके के गंदे पानी की निकासी के लिए बना था। पब्लिक हेल्थ विभाग ने जमीन के अंदर धंसे सीवरेज मैनहोल को तो ठीक कर दिया था। लेकिन इसी के समीप सरकुलर रोड की मुख्य सड़क भी पानी लीकेज की वजह से जमीन के अंदर धंस गई थी। अब ये सड़क भारी वाहनों के लिए काफी खतरनाक हो गई थी। बुधवार सुबह बीएंडआर विभाग के जेई ने मौके पर पहुंचकर जेसीबी के सहारे पहले सड़क की ऊपरी परत खुदाई कराई और फिर जमीन में धंसी सड़क के अंदर रोडे़ डलवा दिए। सड़क के काफी हिस्से में रोडे़ डाले जाने से पैदल चल रहे राहगीरों व वाहन चालकों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन से सरकुलर रोड पर खोदा गड्ढ़ा, लीकेज नहीं हुई ठीक : पिछले तीन दिनों से नेहरू पार्क के सामने लीकेज ढूंढने के लिए सरकुलर रोड पर गहरा गड्ढा खोद रखा है। इस गड्ढ़े की वजह से हांसी गेट से घंटाघर पर रोजाना ही वाहनों का जाम लग रहा है। हालांकि इस गड्ढ़े की वजह से हादसे भी हो चुके हैं, मगर अभी तक लीकेज का समाधान नहीं हुआ है। पब्लिक हेल्थ के कर्मचारी भी लीकेज को ठीक करने में लगे हैं।
सड़क पर रिपेयरिंग वर्क कराया जा रहा है। इसी के चलते सड़क के धंसे हुए हिस्से को समतल कराकर उसे दुरुस्त कराया जाएगा।
- कृष्ण कुमार, कार्यकारी अभियंता बीएंडआर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed