फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Question papers for Class 10 and 12 will arrive at all district headquarters today, with superintendents arriving at the exam centres a day before.

Bhiwani News: प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर आज पहुंचेगा दसवीं और बारहवीं के प्रश्नपत्र, परीक्षा से एक दिन पहले केंद्र पर पहुंचेंगे अधीक्षक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Question papers for Class 10 and 12 will arrive at all district headquarters today, with superintendents arriving at the exam centres a day before.
हरियाणा विद्यालय ​शिक्षा बोर्ड का मुख्य गेट।
भिवानी। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्र रविवार को प्रदेश के सभी 22 जिला मुख्यालयों पर पहुंच जाएंगे। वहीं परीक्षा शुरू होने से एक दिन पहले 24 फरवरी को केंद्र अधीक्षक संबंधित परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर बोर्ड मुख्यालय को रिपोर्ट करेंगे और परीक्षा संचालन की व्यवस्थाएं संभालेंगे। बोर्ड ने परीक्षा तैयारियों को अंतिम चरण में पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

बोर्ड मुख्यालय की ओर से 16 से 21 फरवरी के बीच प्रदेश के सभी 1420 परीक्षा केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भिजवाई जा चुकी हैं। केंद्र अधीक्षकों को 23 फरवरी को जिला मुख्यालयों पर ही परीक्षा सामग्री वितरित की जाएगी। प्रश्नपत्रों की पहली खेप रविवार को बोर्ड मुख्यालय से सभी जिला मुख्यालयों के लिए रवाना की जाएगी जबकि दूसरी खेप सोमवार को भेजी जाएगी। इस बार हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में कुल 5, 71, 767 परीक्षार्थी शामिल होंगे। पिछली परीक्षा की तुलना में ओपन स्कूल के विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के कारण 60,000 से ज्यादा अतिरिक्त परीक्षार्थी बढ़े हैं।
विज्ञापन

परीक्षाओं के सुचारु संचालन के लिए भिवानी, अंबाला, करनाल, रोहतक, फतेहाबाद, पलवल और गुरुग्राम में कंट्रोल रूम स्थापित किए गए हैं। इन कंट्रोल रूम के माध्यम से नजदीकी परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर निगरानी रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 लाख उत्तर पुस्तिकाएं कराई प्रकाशित, ट्रायल के तौर पर दो फीसदी में क्यूआर कोड
बोर्ड ने इस बार भी उत्तर पुस्तिकाओं का प्रकाशन पुरानी पद्धति से कराया है जिनकी खेप परीक्षा केंद्रों तक पहुंच चुकी है। हालांकि पहली बार ट्रायल के तौर पर मात्र दो फीसदी उत्तर पुस्तिकाओं पर क्यूआर कोड भी प्रकाशित कराया गया है। अगले सत्र से बोर्ड क्यूआर कोड युक्त उत्तर पुस्तिकाओं के माध्यम से परीक्षा संचालन की तैयारी कर रहा है। यदि यह प्रयोग सफल रहा तो प्रश्नपत्रों में लागू क्यूआर कोड और हिडन फीचर्स का फार्मूला उत्तर पुस्तिकाओं पर भी लागू किया जाएगा।



हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से परीक्षा संचालन के लिए केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाएं भेजी जा चुकी हैं जबकि प्रश्नपत्र भी जिला मुख्यालयों पर रविवार से भेजे जाएंगे। परीक्षा आरंभ होने से एक दिन पहले ही केंद्र अधीक्षक केंद्रों पर व्यवस्थाएं जांचेंगे और सीटिंग प्लान तैयार कर परीक्षाएं सुचारु रूप से कराएंगे। -डॉ. पवन कुमार, अध्यक्ष, हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड, भिवानी।
-------------------------------------------
जिला 12वीं के विद्यार्थियों की संख्या
अंबाला 8180
भिवानी 14250
चरखी दादरी 6319
फरीदाबाद 13328
फतेहाबाद 9481
गुरुग्राम 13330
हिसार 18152
झज्जर 8575
जींद 14508
कैथल 12032
करनाल 12737
कुरूक्षेत्र 8262
महेंद्रगढ़ 7759
नूंह 10005
पलवल 13687
पंचकूला 3653
पानीपत 12346
रेवाड़ी 8068
रोहतक 9187
सिरसा 11287
सोनीपत 14620
यमुनानगर 9786
कुल 243552
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed