{"_id":"5916163a4f1c1bd542850962","slug":"crime-police-fight-charkhidadri-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी में बैठाकर मारपीट का आरोप ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गाड़ी में बैठाकर मारपीट का आरोप
ब्यूरो /अमर उजाला
Updated Sat, 13 May 2017 01:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उपमंडल के गांव डांडमा निवासी दो युवकों ने तीन अन्य युवकों पर गाड़ी में बैठाकर मारपीट करने व उनसे नकदी छीनने के आरोप लगाया है। पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दी शिकायत में डांडमा निवासी सोमबीर सिंह ने बताया कि वह मजदूरी का कार्य करता है। तीन मई को वह अपने चचेरे भाई के साथ शाम को जुई से बाइक पर अपने गांव आ रहे थे।
द्वारका गांव के समीप उन्हें द्वारका गांव का लड़का मिला। उसके साथ तीन-चार अन्य युवक भी थे। उन्होंने उसे व उसके चाचा के लड़के को जबरदस्ती गाड़ी में बैठा लिया और लाडावास गांव की तरफ ले गए। इस दौरान आरोपियों ने उनकी डंडों से पिटाई की और जेब में रखे चौदह हजार रुपये निकाल लिये। इसके बाद घायलावस्था में उन्होंने भिवानी पहुंचकर सामान्य अस्पताल में उपचार करवाया। सोमबीर ने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस ने वीरवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसआई सतीश कुमार ने बताया कि संदीप व उसके तीन अन्य साथियों के खिलाफ संबधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।