{"_id":"5871403f4f1c1b01791585aa","slug":"bhiwani-news-crime-house-accused-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर उत्पात मचाने वाला एक आरोपी काबू ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में घुसकर उत्पात मचाने वाला एक आरोपी काबू
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Jan 2017 12:53 AM IST
विज्ञापन
file image
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरखी दादरी में पुराना शहर स्थित एक मकान में बुधवार रात घुसकर उत्पात मचाने वाले भागवी निवासी एक आरोपी को दबोच लिया है। पीड़ित मकान मालिक ने इस संबंध में सिटी थाना प्रभारी को शिकायत दी थी।
गौरतलब है कि पुराना शहर निवासी कपड़ा व्यापारी लवली ने बताया कि बुधवार देर शाम करीब दस बजे वह अपने घर बैठा हुआ था। इसी दौरान गांव भागवी निवासी बिजेंद्र उर्फ बोनी अपने तीन दोस्तों के साथ जबरन उसके घर में घुस आया। जिसने आते ही डंडों से लवली पर हमला किया तो वह उन्हें धक्का देकर मौके से भाग गया। इससे गुस्साये युवकों ने घर का सामान तोड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद उक्त युवकों ने घर के बाहर खड़ी तीन बाइक व एक कार के साथ तोड़फोड़ भी की थी। यह पूरी घटना लवली के घर लगे सीसीटीवी में कैद हो गई थी। पीड़ित ने बताया था कि तीन माह पहले इन्हीं युवकों ने उससे 5 लाख रुपये चौथ भी मांगी थी। सिटी थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर गांव भागवी निवासी बिजेंद्र उर्फ बोनी व उसके तीन दोस्तों पर केस दर्ज किया था। सिटी थाना प्रभारी हितेंद्र ने मामले को गहनता से लेते हुए एक दिन के अंदर ही शुक्रवार रात बिजेंद्र उर्फ बोनी का दबोच लिया। वहीं पुलिस बोनी से पूछताछ कर उसके अन्य साथियों का भी पता लगा रही है।