{"_id":"6aeb6244538d59681f0ecf24","slug":"two-groups-clash-in-machhari-village-seven-arrested-meerut-news-c-42-1-smrt1030-106673-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: मछरी गांव में आपस में भिड़े दो पक्ष, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: मछरी गांव में आपस में भिड़े दो पक्ष, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दौराला। मछरी गांव में बुधवार को दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। दोनों पक्षों के लोग सार्वजनिक स्थान पर आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे से झगड़ा करने लगे। इससे गांव में शांति व्यवस्था बिगड़ने की आशंका पैदा हो गई। सूचना पर पहुंची दौराला पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सीओ दौराला शिव ठाकुर ने बताया कि मछरी गांव निवासी चिंकल, अभिषेक और आदित्य एक पक्ष से थे, जबकि दूसरे पक्ष से विनीत, सौरभ, तुषार और वीरेंद्र शामिल थे। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली। लोक शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में पुलिस ने सातों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद सभी का चालान कर दिया।
-- -- -- -- -- --