{"_id":"57128b214f1c1b9c6f4a6b01","slug":"bhiwani-news-crime-college-tits-student-injured-beat","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीआईटीएस कॉलेज में छात्रों में चले लात घूंसे, एक घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
टीआईटीएस कॉलेज में छात्रों में चले लात घूंसे, एक घायल
ब्यूरो अमर उजाला
Updated Sun, 17 Apr 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
दलित की पिटाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीआईटीएस कॉलेज की पार्किंग में छात्र गुटों के बीच झगड़ा हुआ और जमकर लात घूंसे चले। झगड़े में बी.टैक प्रथम वर्ष का छात्र घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। सायं तक दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। कॉलेज स्टाफ भी अस्पताल में ही मौजूद था।
झगड़ा दोपहर करीब पौने एक बजे हुआ। कॉलेज की पार्किंग में अचानक छात्र गुट झगड़ पड़े और एक-दूसरे पर लात घूंसे चलाने शुरू कर दिए। झगड़े में एक छात्र के सिर व मुंह से खून बहने लगा तो एक पक्ष वहां से भाग निकला। झगड़ेे में उमरवास के छात्र अरविंद को चोट आई, जिसे साथी उपचार के लिए सामान्य अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना मिलते ही कॉलेज स्टाफ सदस्य भी पहुंचे और घायल के परिजन भी अस्पताल पहुंचे। घायल छात्र के साथियों ने बताया कि अरविंद का किसी के साथ कोई झगड़ा नहीं। हमलावर तो उसे जानते भी नहीं। किसी अन्य के झगड़े के चलते हमला किया गया। मामले में टीआईटी चौकी से इंचार्ज हरिवल्लभ सिंह ने बताया कि झगड़े की अभी कोई सूचना नहीं आई है। सूचना मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।