{"_id":"b409841489d1ffe7f068592cb19019f4","slug":"attack-on-mehant-for-robbry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूटपाट के इरादे से महंत पर जानलेवा हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लूटपाट के इरादे से महंत पर जानलेवा हमला
अमर उजाला ब्यूरो/भिवानी
Updated Tue, 08 Dec 2015 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांव बिरोहड़ स्थित श्री ठाकुर दास मंदिर के महंत पर लूटपाट के इरादे से शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला बोल दिया। हमलावरों ने मंदिर में रखे त्रिशुल से उनके मुंह व सिर पर वार किए। महंत को गंभीर हालत में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया है।
जाते जाते हमलावरों ने एक दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। वहीं, हमलावर एक घर में घुसकर युवक का फोन छीनकर गोली मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। सोमवार सुबह झज्जर एसपी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची। इस दबंगई से ग्रामीणों में कड़ा रोष है। ग्रामीणों के हमलावरों को पकड़ने की मांग पर पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है। एसपी ने इस मामले की जांच के लिए एसआईटी टीम के गठन का आश्वासन भी ग्रामीणों को दिलाया है।
वारदात नंबर-एक
गांव बिरोहड़ स्थित श्री ठाकुर दास मंदिर की देखरेख व जिम्मेदारी कई सालों से महंत मान सिंह(60 वर्ष) निभा रहे हैं। शनिवार देर रात मंदिर की पिछली दीवार फांदकर कुछ लोग अंदर घुस आए। इसी दौरान आहट होने पर महंत जाग गए। पकड़े जाने के डर से उक्त लोगों ने महंत पर जानलेवा हमला बोल दिया।
विज्ञापन
अज्ञात हमलावरों ने मंदिर परिसर में रखे त्रिशुल से महंत के सिर व चेहरे पर वार कर दिए। बाद में लहूलुहान अवस्था में महंत को मरा समझकर हमलावर मौके से फरार हो गए। सुबह जब समुंद्र सिंह नामक ग्रामीण मंदिर पहुंचा तो वहां का माजरा देखकर सन्न रह गया। महंत मान सिंह वहां चारपाई पर लहूलुहान हालत में पड़े थे। मामले की खबर सुनते ही काफी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
इसके बाद महंत को झज्जर के सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां से चिंताजनक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया गया। मंदिर कमेटी ने अंदेशा जताया है कि लूटपाट के इरादे से ही घटना को अंजाम दिया गया है। मौके पर पहुंची एफएसएल टीम को खून से सने दो तीन व्यक्तियों के जूतों के निशान भी मिले हैं।
वारदात नंबर-दो
राजपाल नामक ग्रामीण की गांव के बाहरी क्षेत्र में परचून की दुकान है। अनुमान है कि महंत पर हमला करने के बाद उक्त हमलावरों ने जाते जाते दुकान को भी आग के हवाले कर दिया। इस घटना से बेखबर दुकान मालिक राजपाल गंभीर रूप से घायल महंत को पीजीआई लेकर गया हुआ था। ग्रामीणों ने बाद में उसे मामले से अवगत करवाया। ग्रामीणों ने बताया कि घटना में राजपाल को करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। दुकान में रखे इनवर्टर बैटरी सहित अन्य बिजली संबंधित उपकरण भी आग की भेंट चढ़ गए।
वारदात नंबर-तीन
ग्रामीण रामकिशन, जगदेव सिंह, लीलाराम, ओमबीर, पूर्व सरपंच महताब, भगवाना, सज्जन सिंह आदि ने बताया कि इन दोनों घटनाओं के अलावा उक्त हमलावरों ने घर में घुसकर एक अन्य वारदात को भी अंजाम दिया है। उन्होंने बताया कि घर में घुसकर उक्त हमलावरों ने भोलू नामक युवक से मोबाइल फोन छीन लिया। इस दौरान शोर शराबा करने पर गोली मारने की धमकी देते हुए उक्त हमलावर वहां से फरार हो गए। जाते जाते उन्होंने मेन गेट की बाहर से कुंडी लगा दी।
एसपी बोले, ठीकरी पहरा शुरू करो गांव में
मामले की गंभीरता को देखते हुए झज्जर एसपी सुमित कुमार खुद पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों द्वारा एसआईटी गठित की मांग को उन्होंने पूरा करने का आश्वासन दिया। एसपी ने ग्रामीणों से कहा कि अपने स्तर पर भी वो गांव में ठीकरी पहरा शुरू करवाएं। इसके लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि मामला संवेदनशील होने के कारण वो खुद मौके पर पहुंचे हैं। इसके तुरंत बाद ग्रामीणों ने ठीकरी पहरे के लिए चार टीम बनाई और 24 सदस्यों को ठीकरी पहरे की जिम्मेदारी सौंपी। इधर एसपी ने चौकी में गश्त के लिए दो अतिरिक्त राइडर देने की भी बात कही है।
वर्जन:::::::
मामले को पुलिस गंभीरता से ले रही है। महंत के बयान दर्ज होने के बाद कुछ स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। जांच अधिकारी को महंत के बयान की रिकार्डिंग करने के आदेश भी दिए गए है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे। सूचना मिलने के बाद से ही पुलिस ने क्षेत्र में नाकेबंदी कर रखी है।
सुमित कुमार, एसपी