{"_id":"5a5e4a984f1c1b9f268b4d00","slug":"91516128920-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेप का केस दर्ज कराने के पांच दिन बाद बयान बदलने के बदले छह लाख लेते महिला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेप का केस दर्ज कराने के पांच दिन बाद बयान बदलने के बदले छह लाख लेते महिला गिरफ्तार
Updated Wed, 17 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
रेप का केस दर्ज कराने के बाद बयान बदलने के लिए छह लाख रुपये लेती महिला गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
तोशाम। रेप के मामले में हनी ट्रैप की तर्ज पर रोडवेज चालक को फंसा कर साढ़े छह लाख रुपये मांगने और एक प्लॉट दिए जाने वाली महिला की जालसाजी का भंडाफोड़ हुआ है। डीएसपी के आदेश पर तोशाम थाना पुलिस ने महिला को साढ़े छह लाख रुपये लेते हुए रंगे हाथों तोशाम तहसील कार्यालय के पास से गिरफ्तार किया है।
गांव भेरा निवासी सरोज 11 जनवरी को महिला थाना भिवानी में आलमपुर निवासी सुरेश के खिलाफ दुष्कर्म करने, जाने से मारने की शिकायत दी थी। महिला थाना पुलिस ने सुरेश के खिलाफ भादस की धारा 376(2), 323, 450, 506 और एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया था। मामला दर्ज होने के बाद महिला आलमपुर निवासी सुरेश से बयान बदलने के लिए साढ़े छह लाख रुपये और एक प्लाट मांगने लगी। जिसकी शिकायत सुरेश ने पुलिस को कर दी। सुरेश की शिकायत पर थाना प्रभारी संदीप के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सुरेश की सूचना के आधार पर मंगलवार दोपहर बाद करीब 3 बजे तहसील के पास छापा मारा। पुलिस ने महिला और उसके भाई कृष्ण को पैसे लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।
--
महिला सुरेश को छह माह से कर रही थी ब्लैकमेल
सुरेश ने बताया कि वह हरियाणा रोडवेज में बतौर ड्राइवर कार्यरत है। पिछले छह महीने से महिला उसे ब्लैकमेल कर रही है। सुरेश ने बताया कि सरोज कभी डराकर तो कभी थाने में पकड़वाने का दबाव बनाकर पैसे ऐंठती आ रही है। महिला करीब 15 दिन पहले मेरे घर आई थी और मेरी पत्नी से पैसे व गहने मांगने लगी। मेरी पत्नी ने उसे पैसे नहीं दिए तब उसने मेरे ऊपर पैसे के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया और 11 जनवरी को मेरे खिलाफ महिला थाने में शिकायत दे दी।
विज्ञापन
--
पुलिस ने पैसे गिनते समय आरोपी महिला सरोज और उसके भाई कृष्ण को गिरफ्तार किया है। महिला और उसके भाई के खिलाफ धारा 384 व 389 ब्लैक मेलिंग का मामला दर्ज किया है। -कुलदीप बैनीवाल, डीएसपी