{"_id":"5c82c54cbdec22144e5c1d23","slug":"41552074060-bhiwani-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गली की जमीन की कराई रजिस्ट्री, 7.30 लाख हड़पे, प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गली की जमीन की कराई रजिस्ट्री, 7.30 लाख हड़पे, प्रोपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। खेतों में कॉलोनी काटने और फिर कॉलोनी में छोड़ी गई गली की जगह को बेचने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हालु बाजार क्षेत्र निवासी सुनीता ने बताया कि प्रॉपर्टी डीलर रणजीत सिंह उर्फ पप्पल ठाकुर ने 10 कनाल जमीन में से 8/600 हिस्सा 7 लाख 38 हजार रुपये में 8 जुलाई 2012 को उसे बेच दी थी। इस जमीन की खरीद के समय ही उसने पूरी रकम का भुगतान कर दिया था। जिसके बाद एक सितंबर 2018 व 30 नवंबर 2018 को दो रजिस्ट्री भी उसी के नाम करा ली गई थी। रणजीत सिंह ने उसे जमीन बेचने के बाद जमीन भी दिखाई थी। जब उसने रजिस्ट्री कराने के बाद उस जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया तो उसे पता चला कि यह जमीन तो प्रॉपर्टी डीलर ने किसी और को भी बेच दी है। जबकि उसके पास अब गली की जमीन ही बची है। प्रॉपर्टी डीलर ने गली की जमीन की भी रजिस्ट्री कराकर उनके 7 लाख 30 हजार रुपये हड़प लिए। महिला का आरोप है कि जब प्रॉपर्टी डीलर से पैसे वापस मांगे तो वह तैयार हो गया। जिसकी फोन में रिकार्डिंग भी उसके पति के पास मौजूद है। महिला का आरोप है कि पहले बेची जा चुकी जमीन को भी किसी दूसरे व्यक्ति को बेचकर धोखाधड़ी की है। शिकायत एसपी को दी गई तो सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है।