फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   तूड़े से भरी ट्रॉली नेशनल हाईवे पर पलटी, लगा जाम

तूड़े से भरी ट्रॉली नेशनल हाईवे पर पलटी, लगा जाम

Sun, 14 Apr 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 14 Apr 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
तूड़े से भरी ट्रॉली नेशनल हाईवे पर पलटी, लगा जाम
भिवानी। ऑटो मार्केट के नजदीक देवीलाल चौक के पास नेशनल हाईवे पर तूड़े से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली असंतुलित होकर पलट गई। बीच सड़क ट्रॉली पलटने से मार्ग बंद हो गया और यह मार्ग करीब दो घंटे तक वन-वे चला। कुछ वाहन चालकों ने अपने वाहन ऑटो मार्केट के फुटपाथ से निकाले। मगर मार्ग के दोनों ओर लंबा जाम देखा गया। ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को भी ट्रैफिक नियंत्रित करने में मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन

मामला दोपहर करीब एक बजे का है। लोहारू रोड से अनाजमंडी की ओर आ रही तूड़े से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली जब देवीलाल चौक के पास पहुंची तो अचानक ही संतुलन बिगडने से पलट गई। ट्रॉली सडक़ के बीच पलटी। जिससे सारा तूड़ा भी सड़क के बीच ही फैल गया और मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इस कारण विश्वकर्मा मंदिर के पास चौक पर भी जाम लग गया। यहां ट्रैफिक पुलिस को जाम कंट्रोल करने में खासी दिक्कत आई। मार्ग वन-वे होने और आमने-सामने वाहन आने से ज्यादा समस्या रही। करीब दो घंटे बाद ट्रॉली को सड़क से हटाया जा सका। जिसके बाद राहगीरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed