फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   चचेरे भाई की शादी में अपने दोस्तों के साथ आया था मृतक नवीन

चचेरे भाई की शादी में अपने दोस्तों के साथ आया था मृतक नवीन

Mon, 25 Jun 2018 01:16 AM IST
Updated Mon, 25 Jun 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
चचेरे भाई की शादी में अपने दोस्तों के साथ आया था मृतक नवीन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

भिवानी। बामला के पास शनिवार रात को शादी से लौट रहे बारातियों की कार ट्रक में जा घुसी। हादसे में दुल्हे के चचेरे भाई व उसके एक दोस्त की मौत हो गई जबकि तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। हादसे के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया।
हादसा शनिवार देर रात दो बजे हुआ। दिल्ली के गांव बवाना निवासी अशोक के बेटे पुनित की शादी भिवानी में हुई। शादी समारोह भगवती धर्मशाला में था। शादी में शामिल होने के बाद पुनित का चचेरा भाई नवीन अपने भाई दीपक, दोस्त अनुज, मोहित व हेमंत के साथ आई-20 कार में अपने घर के लिए निकले थे। अभी उनकी गाड़ी गांव बामला के पास पहुंची थी कि सामने से आ रही गाड़ी की लाइट आंखों में लगने पर रोड पर खड़ा ट्रक दिखाई नहीं दिया। इसके चलते गाड़ी खड़े ट्रक में जा टकराई। सूचना मिलने पर खरक चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौजूद लोगों की सहायता से गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। हादसे में कार चला नवीन की मौके पर मौत हो गई और अनुज की हालात ज्यादा गंभीर थी तो उसे पीजीआई ले गए जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घायल दीपक, मोहित व हेमंत को भिवानी सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। रविवार को नवीन का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया, वहीं अनुज का पोस्टमार्टम पीजीआई में हुआ।
विज्ञापन

हादसे के बाद टूट गया अनुज का परिवार
दुल्हे के पिता अशोक ने बताया कि अनुज उनके गांव का भांजा है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। वह काफी समय से बवाना में ही मकान बनाकर रह रहा है। बीती रात को हुए हादसे में अनुज की मौत के बाद परिवार पूरी तरह से टूट गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपने जीजा की गाड़ी लेकर आया था अनुज
शादी में शामिल होने के लिए नवीन ने अनुज को गाड़ी का इंतजाम करने के लिए कहा तो वह अपने जीजा की गाड़ी लेकर आया था। इस दौरान अशोक ने दोनों को कहा कि शादी के लिए एसी बस कर रखी है। कार लेकर जाने की क्या जरूरत है। लेकिन, उपर वाले को कुछ और ही मंजूर था। अगर वे अशोक की बात मान लेते तो शायद ये हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed