फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

ट्रक ने युवक को कुचला, मौत

Sat, 29 Jun 2019 01:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
ट्रक ने युवक को कुचला, मौत
भिवानी। बीती देर रात करीबन साढ़े 10 बजे तोशाम क्षेत्र के गांव संडवा से पटौदी की तरफ जाने वाले मार्ग पर बुलेरो गाड़ी में सवार एक युवक को ट्रक चालक ने कुचल दिया। जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक ट्रक चालक द्वारा साइड नहीं दिए जाने के बाद गाड़ी से नीचे उतरा था कि इसी दौरान ट्रक चालक ने गाड़ी चला दी, जिस कारण वह पिछले टायर के नीचे कुचला गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। हादसे की सूचना मिलने के बाद परिजन मौके पर पहुुंचे और इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

गांव संडवा निवासी 24 वर्षीय अमित गांव में ही खेतीबाड़ी का काम करता था। बीती देर रात अमित अपने चचेरे भाई हनुमान व गांव के ही नरेश के साथ बुलेरो गाड़ी में बैठकर पटौदी जा रहा था। गांव संडवा से एक किलोमीटर निकलते ही पटौदी की तरफ से सामने से आ रहे एक ट्रक चालक ने पूरी साइड दबा दी। जिस कारण बुलेरो का निकलना मुश्किल हो गया और दोनों वाहन काफी नजदीक आकर रुक गए। बोलेरो को हनुमान चला रहा था। जबकि अमित और नरेश पीछे बैठे थे। जैसे ही ट्रक बुलेरो गाड़ी के साइड में काफी नजदीक आ गया तो पीछे बैठे अमित और नरेश नीचे उतर गए। नरेश ट्रक चालक से साइड को लेकर बात करने लगा। जबकि अमित ट्रक के साथ ही खड़ा था कि इसी दौरान ट्रक चालक ने को चला दिया। इस वजह से अमित का सिर ट्रक के पिछले टायर के नीचे कुचला गया। तोशाम पुलिस थाना के जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर शव का जिला सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर इस संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed