फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   रात आठ बजे दुकान बंद कर घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

रात आठ बजे दुकान बंद कर घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Thu, 09 Aug 2018 01:33 AM IST
Updated Thu, 09 Aug 2018 01:33 AM IST
विज्ञापन
रात आठ बजे दुकान बंद कर घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
- रात आठ बजे दुकान बंद कर घर जाते समय बाइक सवार बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

- गोली लगने के बाद भी व्यापारी ने नहीं छोड़ा रुपयों से भरा बैग
- वारदात को अंजाम देने से पहले दोनों युवक आए थे दुकान पर रेट पूछने
अमर उजाला ब्यूरो
भिवानी। बजरंग बली कॉलोनी निवासी सरिया व्यापारी को बाइक सवार बदमाशों ने बुधवार शाम करीब आठ बजे लूटने का प्रयास किया। वारदात में सफल नहीं होता देख बदमाशों ने व्यापारी पर गोली चला दी जो उसके कंधे में लगी। गोली लगने के बाद भी व्यापारी ने बैग नहीं छोड़ा तो बदमाश बाइक लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर डीएसपी जगत सिंह मोर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। घायल व्यापारी को प्राथमिक उपचार के बाद परिजन हिसार प्राइवेट अस्पताल में ले गए। पुलिस ने बदमाशों को पकडने के लिए शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बजरंग बली कॉलोनी निवासी ईश्वर बंसल ने कॉलोनी के सामने रोहतक गेट से दादरी गेट मार्ग पर भोला आर्यन स्टोर के नाम से सरिया की दुकान कर रखी है। बुधवार देर शाम करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर करीब 100 मीटर दूर स्थित अपने घर जा रहा था। वह घर से कुछ ही दूरी पर था कि बाइक पर सवार दो बदमाश आए। उनमें से एक बदमाश ने पीछे से जाकर नकदी का बैग छीनने का प्रयास किया। ईश्वर ने हिम्मत दिखाते हुए बदमाश के साथ हाथापाई शुरू कर दी और बैग नहीं छोड़ा। वारदात में विफल होता देख बदमाश ने पिस्तौल से फायर कर दिया। गोली ईश्वर के कंधे में लगी। गोली लगने के बाद भी उसने बैग को नहीं छोड़ा तो बदमाश अपने साथी के साथ बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गया। गोली की आवाज सुनते ही घर के लोग बाहर आए और ईश्वर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना प्रभारी अजीत व सीआईए इंचार्ज रविंद्र टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। वहीं परिजन घायल ईश्वर को हिसार अस्पताल में ले गए।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई वारदात
सरिया व्यापारी ईश्वर को लूट के प्रयास में गोली मारने की घटना शोरूम पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसमें बाइक पर सवार दो युवक आते हैं। बाइक कुछ दूरी पर बाइक रोकते हैं। बाइक पर पीछे बैठा बदमाश उतरकर ईश्वर के पीछे जाता है और बैग छीनने का प्रयास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चप्पे-चप्पे पर पुलिस, वारदात को अंजाम दे गए बदमाश
शिवरात्रि को लेकर शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। इसके बावजूद बदमाश व्यापारी को लूटने का प्रयास किया और सफल नहीं होने पर गोली मारकर मौके से आराम से फरार हो गए।
सरिया का भाव पूछने दुकान पर आए थे बदमाश
घायल ईश्वर ने बताया कि जब वह दुकान बंद कर रहा था तो उसकी दुकान पर दो युवक आये थे। उन्होंने उससे सरिया का भाव पूछा तो उसने सुबह आने की बात कहते हुए उन्हें तुरंत दुकान से बाहर निकाल दिया। अगर वह उन्हें दुकान के अंदर आने देता तो दोनों युवक वहीं पर वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे।
वारदात के बाद रोहतक गेट से गाड़ी छिनने की चली वीटी
अभी पुलिस व्यापारी को गोली मारने के मामले मौके पर छानबीन कर रही थी कि उसी समय वीटी आई कि रोहतक गेट से गन प्वाइंट पर एक कार को छीन लिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस की माने तो किसी ने झूठी सूचना पुलिस को दी। वहीं, पुलिस वीटी करवाने वाले युवक से पूछताछ कर रही है।

वर्जन
सरिया व्यापारी से बाइक सवार बदमाशों ने लूट का प्रयास करने का मामला सामने आया है। सफल नहीं होने पर बदमाशों ने व्यापारी को गोली मार दी। व्यापारी हालात खतरे से बाहर है। सीसीटीवी फुटेज में दो युवक वारदात को अंजाम देते नजर आ रहे हैं। पुलिस ने शहर में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

-जगत सिंह मोर, डीएसपी।
फोटो 33, 34, 35, 36
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed