फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Now retiring EPS employees will get pension from the day of their retirement

अब सेवानिवृत होने वाले ईपीएस कर्मचारियों को उनके रिटायरमेंट के दिन से ही मिलेगी पेंशन

Sat, 20 Aug 2022 12:29 AM IST
पवन चंद्रा डॉ. पवन चंद्र
डॉ. पवन चंद्र Published by: पवन चंद्रा Updated Sat, 20 Aug 2022 12:29 AM IST
सार

ईपीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर

विज्ञापन
Now retiring EPS employees will get pension from the day of their retirement
epfo - फोटो : social media

विस्तार

इसकी शुरुआत पायलट प्रोजेक्ट के रूप में गुजरात, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश में की गई

विज्ञापन

भरुच (गुजरात)। ईपीएफ खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। ईपीएफ विभाग ने सेवानिवृत होने वाले ईपीएस कर्मचारियो को उनके रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन देने की पहल आरंभ की है। इसी क्रम में क्षेत्रीय पीएफ कार्यालय ने एक से 10 अगस्त के बीच 58 वर्ष की आयु पूरी करने वाले कुल 24 कर्मचारियों को उनके पेंशन भुगतान के आदेश जारी कर दिए हैं।

क्षेत्रीय आयुक्त धनवंत सिंह ने बताया कि ‘आजादी के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में ईपीएफओ ने सभी सेवानिवृत होने वाले कर्मचारियों को रिटायरमेंट के दिन ही पेंशन जारी करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसकी शुरुआत गुजरात, पंजाब एवं हिमाचल प्रदेश राज्यों मे पायलट आधार पर की गई है। इसके सफल होने के पश्चात इसे पूरे देश में लागू किया जाएगा, जिससे पेंशनरों को उत्तम सेवा मिलेगी।

विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया कि सभी को पेंशन जारी करने का लक्ष्य “आजादी के अमृत महोत्सव” के समापन माह में तीन माह पहले निर्धारित किया गया था। इस लक्ष्य को पूरा करने में कार्यालय के 12 स्टाफ ने निरंतर संस्थान और ईपीएफ सदस्यों से संपर्क कर संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

Now retiring EPS employees will get pension from the day of their retirement
क्षेत्रीय कार्यालय, भरूच में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ मनाते कर्मचारी। - फोटो : विज्ञप्ति

सेवानिवृत होने वाले लोग अपने दावे समय से कार्यालय में कराएं उपलब्ध

क्षेत्रीय आयुक्त ने बताया कि यह “प्रयास” कार्यक्रम प्रति माह जारी रखा जाएगा। उन्होंने संस्थानों से आह्वान किया कि वे अपने सेवानिवृत होने वाले सदस्यों के पेंशन दावे प्राथमिकता के आधार पर कार्यालय में जमा कराएं, ताकि सभी को सेवानिवृति के दिन ही पेंशन सुनिश्चित की जा सके। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नियोक्ताओं और पेंशनरों की पीएफ एवं पेंशन से जुड़े प्रश्नों के जवाब भी ईपीएफ अधिकारियो ने दिए। सभी नियोक्ताओं एवं पेंशनरों ने पीएफ विभाग की पहल की प्रशंसा करते हुए अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के दौरान सेवा में रहते हुए सदस्य की मृत्यु होने वाले पी एफ सदस्यों के आश्रितों को ईडीएलआई के चेक भी बांटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed