फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Youth arrested for threatening to kill PM and CM over phone

UP News: PM और CM को फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, एटीएस ने की पूछताछ

Mon, 10 Jul 2023 08:15 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया। Published by: vivek shukla Updated Mon, 10 Jul 2023 08:15 PM IST
सार

युवक की पहचान गोरखपुर जिले के हरपुर-बुदहट थाना क्षेत्र के देवडार गांव निवासी संजय के रुप में हुई है। जांच पड़ताल में पता चला है कि उसने शराब के नशे में फोन किया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Youth arrested for threatening to kill PM and CM over phone
पीएम मोदी और सीएम योगी। (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

विज्ञापन

नौकरी न मिलने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को डायल 112 पर फोन कर जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है।। एटीएस युवक से पूछताछ की है। युवक की पहचान गोरखपुर जिले के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के देवडार गांव निवासी संजय के रुप में हुई है।  जांच पड़ताल में पता चला है कि उसने शराब के नशे में फोन किया था। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।
 

रविवार की रात में करीब नौ बजे डायल 112 पर फोन कर बताया कि वह शहर के भुजौली कालोनी मोहल्ले से अरूण बोल रहा है। उसने फोन पर धमकी दी कि रोजगार नहीं मिला है। इसलिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को जान से मार दूंगा।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें: पत्नी की बाहों में पति ने तोड़ा दम, मायके जाने की जिद पड़ी भारी
विज्ञापन
विज्ञापन


डायल 112 ने पूरे मामले की जानकारी कोतवाल दिनेश मिश्र को दी। पुलिस ने रात में ही युवक की लोकेशन के बारे में जानकारी जुटाई। इसके बाद युवक को सोमवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। पकड़े युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसके असली नाम और पता के बारे में जानकारी मिली।

देवरिया कोतवाल दिनेश मिश्र ने बताया कि युवक मजदूरी करता है। शराब के नशे में फोन किया था। एटीएस ने भी पूछताछ किया है, लेकिन जांच में वारदात करने जैसी प्लानिंग की बात सामने नहीं आई है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed